बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, सुपौल से इन्हें बनाया कैंडिडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Oct 2025 5:18 PM

विज्ञापन

राहुल गांधी और कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे

Bihar Congress: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 6 नए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें सुपौल से मिन्नत रहमानी को टिकट मिला. अब तक पार्टी कुल 61 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

विज्ञापन

Bihar Congress: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने एक और सूची जारी की है. इसमें छह नए प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए हैं. नई सूची में सुपौल से मिन्नत रहमानी, वाल्मीकि नगर से सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अररिया से अबीदुर रहमान, अमौर से जलील मस्तान, बरारी से तौकीर आलम, कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सिकंदरा से विनोद चौधरी को टिकट मिला है.

कुछ सीटों पर विवाद

कहलगांव सीट को लेकर कांग्रेस ने प्रवीण कुशवाहा पर भरोसा जताया है, जो आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के बीच सबसे विवादित सीटों में गिनी जाती है. सिकंदरा में विनोद चौधरी को मौका दिया गया है. पार्टी की पहली लिस्ट 17 अक्टूबर को आई थी. इसमें 48 नाम शामिल थे. बाद में एक, पांच और छह उम्मीदवारों की तीन और सूचियां जारी की गईं. अब सुपौल का नाम जोड़कर कुल संख्या 61 हो गई है.

महागठबंधन में दरार

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार साफ नजर आने लगी है. राजद और कांग्रेस दोनों दलों में टिकट वितरण को लेकर असंतोष गहराया है. कई नेताओं ने अपने ही नेतृत्व पर टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद गठबंधन अब तक मुख्यमंत्री पद के चेहरे और छह सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बना पाया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजद में टिकट को लेकर भारी असंतोष

पटना में लालू यादव के आवास पर टिकट की उम्मीद में नेताओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कई नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. पिछला चुनाव बेहद कम अंतर से हारने वाले मदन प्रसाद साह को जब पता चला कि उनका टिकट काट दिया गया है, तो वे भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़े. गुस्से में उन्होंने अपने कपड़े फाड़ लिए और सड़क पर लेट गए. यह वीडियो रविवार से ही सोशल मीडिया पर वायरल है.

साह ने कहा कि “मैंने 1990 के दशक से लालू यादव का साथ निभाया, 2020 में चुनाव लड़ने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी, फिर भी मुझे नजरअंदाज कर दिया गया.” उन्होंने तेजस्वी यादव को अहंकारी बताते हुए कहा कि पार्टी ने टिकट एक भाजपा समर्थक को दे दिया है.

इसे भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, जानिए किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन