Namaz At Shaniwarwada: शनिवार वाडा में महिलाओं के नमाज पर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, वारिस पठान ने BJP पर बोला हमला

Updated:
विज्ञापन
Waris Pathan

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान

Namaz At Shaniwarwada: महाराष्ट्र में पुणे शहर के ऐतिहासिक शनिवार वाडा (namaz at Shaniwarwada) में मुस्लिम महिलाओं के नमाज अदा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही उस जगह को गोमूत्र छिड़ककर शुद्ध किया गया और शिव वंदना की गई. विरोध प्रदर्शन और शुद्धिकरण किए जाने पर एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान (Waris Pathan) ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Namaz At Shaniwarwada: शनिवार वाडा में मुस्लिम महिलाओं के नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बवाल शुरू हो गया. वीडियो को बीजेपी की राज्यसभा सदस्य मेधा कुलकर्णी ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ��रते हुए कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है. शनिवार वाडा नमाज अदा करने की जगह नहीं है. हम प्रशासन से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं.’’

3 मिनट की नमाज ने आपको परेशान कर दिया : वारिस पठान

शनिवारवाड़ा में महिलाओं के नमाज अदा करने का एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद शुद्धिकरण किए जाने पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, “भाजपा हमारे देश की धर्मनिरपेक्षता और बहुलवाद को नष्ट कर रही है. वे केवल नफरत फैला रहे हैं. अगर 3-4 मुस्लिम महिलाओं ने जुम्मे के दिन एक ही स्थान पर नमाज़ अदा की, तो इससे क्या परेशानी हुई? जब हिंदू ट्रेनों में या हवाई अड्डों पर गरबा करते हैं, तो हमने कभी आपत्ति नहीं की. एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारक सभी के लिए हैं. 3 मिनट की नमाज ने आपको इतना परेशान कर दिया. लेकिन संविधान का अनुच्छेद 25 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है. तो, आप कितनी नफरत फैलाएंगे? आपको अपने मन को शुद्ध करना चाहिए, उस मन को जो नफरत पालता है.”

शनिवार वाडा को पेशवाओं ने 1736 में बनवाया था

शनिवार वाडा 1736 में पेशवाओं द्वारा निर्मित एक 13 मंजिला महल था। इसे पेशवा शक्ति के केंद्र और पुणे के इतिहास और संस्कृति के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित दर्जा प्राप्त है. वर्ष 1828 में आग लगने से यह नष्ट हो गया था और अब यहां केवल किले की दीवारें और विशाल कीलों से जड़े दरवाजे ही बचे हैं.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola