भागलपुर न्यूज़
SM College में पीजी के बचे सीटों पर एक दिन ही नामांकन पूरा, आरक्षण रोस्टर के पालन नहीं करने का आरोपस्लग - टीएमबीयू में पीजी सत्र 25-27 सेमेस्टर वन में ऑन स्पॉट नामांकन के लिए सोमवार से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू- कॉलेज के नामांकन कमेटी के समन्वयक ने कहा, विवि से जारी पत्र में आरक्षण के पालन का नहीं किया गया जिक्रवरीय संवाददाता, भागलपुरएसएम कॉलेज एक बार फिर पीजी नामांकन में अनियमितता को लेकर सुर्खियों में है. कॉलेज के पीजी विभाग के विभिन्न विषयों में बचे कुछ सीट एक दिन में ही पूरा नामांकन हो गया. इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर पालन नहीं करने का भी आरोप लग रहा है. इधर, टीएमबीयू में पीजी सत्र 2025-27 सेमेस्टर वन में ऑन स्पॉट नामांकन के लिए सोमवार से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो सात नवंबर तक जारी रहेगी. उधर, कॉलेज के नामांकन कमेटी के समन्वयक डॉ प्रभात चंद्रा ने कहा कि ऑन स्पॉट नामांकन को लेकर विवि से जारी पत्र में आरक्षण के पालन को लेकर कोई जिक्र नहीं है. पत्र में केवल पहले आओ, पहले पाओ नामांकन की बात कही गयी है. उसी के आधार पर ऑन स्पॉट के तहत नामांकन लिया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व के सत्र में विवि से जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश था कि आरक्षण का पालन करते हुए नामांकन लिया जायेगा. उसी के आधार पर नामांकन लिया गया था. उधर, पीजी विभागों में भी ऑन स्पॉट नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही. <bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha>छात्राओं का आरोप, कोटिवार सीट पर जेनरल छात्रा का लिया नामांकन -ऑन स्पॉट नामांकन के तहत अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, जूलॉजी, केमिस्ट्री सहित अन्य विषय के बचे सीट पर आवेदन करने के लिए बड़ी संख्या में छात्राओं की भीड़ कॉलेज के काउंटर पर जुटी थी. छात्राओं ने नाम नहीं लेने के शर्त पर बताया कि अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयों में कोटिवार सीट पर नामांकन लिया गया है. छात्रा ने आरोप लगाया कि अर्थशास्त्र में चार सीट खाली था. इसमें एक सीट ईडब्ल्यूएस कोटि का था. उस सीट पर जनरल छात्रा का नामांकन लिया गया. जब आवेदन दिया गया, तो बताया गया कि सभी सीट पर नामांकन पूरा हो चुका है. <bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha>-नामांकित छात्राओं की सूची चिपकायी गयीएसएम कॉलेज में देर शाम को ऑन स्पॉट के तहत नामांकित विभिन्न विषयों की सूची चिपका दी गयी. कॉलेज सूत्रों के अनुसार चयनित सूची में प्राचार्य या प्रभारी प्राचार्य का हस्ताक्षर नहीं है. मामले में नामांकन कमेटी के समन्वयक डॉ प्रभात चंद्रा ने कहा कि विषय के हेड द्वारा नामांकन के लिए छात्रा का चयन किया जाता है. उनके हस्ताक्षर के बाद ही सूची जारी की गयी है. सारा कुछ नियमानुसार ही किया गया है. <bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha>कोटऑन स्पाॅट के अंतर्गत पहले आओ, पहले पाओ नामांकन लिया जायेगा. किसी विषय में अधिक आवेदन आने पर मेधा सूची तैयार कर नामांकन लिया जायेगा. अगर किसी विषय में एक ही आवेदन आता है, तो सीधे तौर पर नामांकन लिया जायेगा. प्रो अर्चना साह, डीएसडब्ल्यू

Bhagalpur Today News :
Latest Bhagalpur News in Hindi: भागलपुर के स्थानीय समाचार, राजनीति, मौसम, शिक्षा, लाइफस्टाइल, इवेंट, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी के लिए आप प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर खबर की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है। प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां रियल टाइम और मुफ़्त में उपलब्ध कराता है। साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Bhagalpur news
Bhagalpur Mausam: भागलपुर के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) अपडेट पाएं।
About Bhagalpur
भागलपुर (Bhagalpur), बिहार का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्ध वाला शहर है। इस शहर की खास बात यह है कि यहां का तसर रेशम (Tussar Silk) पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, इसलिए इसे “सिल्क सिटी” (Silk City of India) के नाम से भी जाना जाता है। गंगा नदी किनारे बसा हुआ यह शहर शिक्षा, व्यापार तथा हस्तशिल्प के लिए भी देश भर में जाना जाता है। भागलपुर प्राचीन काल से ही संस्कृति और व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है और आज भी यह अपनी रेशम वस्त्र उद्योग के लिए अंतरराष्ट्रीय तक पहचान रखता है।
Also Read: Bhagalpur ePaper Today – Read the Latest News Online
भागलपुर का मौसम और खानपान (Bhagalpur Weather & Food) जब बात भागलपुर की मौसम की जाए तो यहां का मौसम सालभर बदलता रहता है। गर्मियों में यहां का तापमान 28°C से 40°C तक बढ़ जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 8°C तक गिर जाता है, जिससे ठंड काफी तेजी से बढ़ जाती है और खासकर जब बात मानसून की हो तो यहां गंगा नदी के किनारे का नजारा बेहद खुशनुमा और रोमांचक हो जाता है।
भागलपुर की खानपान की बात करें तो यहां का खाना पारंपरिक होने के साथ-साथ बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यहां के लिट्टी-चोखा, मछली-चावल, आलू-चोखा, सत्तू पराठा और खिचड़ी के स्वाद का हर कोई दीवाना होता है। वहीं मिठाइयों में अनरसा, खाजा, ठेकुआ और खीरमोहन यहां का अभिमान हैं।
Also Read: Bhagalpur Mausam Update (भागलपुर मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast