bhagalpur news. दो पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 14 Mar 2026 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. दो पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अबजूगंज गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी तथा दो विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अबजूगंज गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी तथा दो विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है. सुलतानगंज थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी सयाम रजा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर लगातार सघन गश्ती और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 12 मार्च 2026 को सूचना मिली कि अबजूगंज के आसपास कुछ अपराधी किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की नीयत से अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) भागलपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था) और सुलतानगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अबजूगंज निवासी सुरेश तांती के पुत्र महादेव कुमार को अगुवानी निर्माणाधीन सड़क के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. एएसपी सयाम रजा ने बताया कि गिरफ्तार महादेव कुमार का सुलतानगंज थाना में पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है. छापेमारी अभियान में प्रशिक्षु सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष सयाम रजा, पुलिस निरीक्षक मृत्युंजय कुमार, पुअनि विष्णुदेव कुमार, पवन कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद, हवलदार सकलदेव पारस, कमलेश कुमार तथा महिला सिपाही संगीता कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन