Video: सीवान गोलीकांड का वीडियो सामने आया, बीच सड़क पर बीजेपी नेता के बहनोई और भांजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Apr 2026 10:43 AM
Bihar Crime News: सीवान के चर्चित गोलीकांड का वीडियो सामने आया है. वीडियो में बीच सड़क पर फायरिंग और अफरातफरी साफ दिखाई दे रही है. इस वारदात में बीजेपी के पूर्व MLC के भांजे की मौत हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हैं.
Bihar Crime News: सीवान में हुई जघन्य वारदात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर खड़ी गाड़ियों और भीड़ के बीच अचानक फायरिंग होती दिख रही है. वीडियो में पहले शोरगुल सुनाई देता है और फिर एक शख्स कार से उतरकर दोनों हाथों से हथियार लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाता नजर आता है. गोली चलने के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच जाती है.
रोडरेज से शुरू हुआ विवाद, फिर चली गोलियां
यह घटना नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम हुई. प्रारंभिक जांच में मामला रोडरेज का बताया जा रहा है. विवाद के बाद अपराधियों ने भाजपा नेता और पूर्व MLC मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन सिंह और भांजे हर्ष सिंह पर फायरिंग कर दी.
भांजे की मौत, बहनोई की हालत गंभीर
इस हमले में हर्ष सिंह को गंभीर गोली लगी, जिन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं चंदन सिंह को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार तड़के करीब 3 बजे मुख्य आरोपी छोटू कुमार यादव को मुठभेड़ में गोली मार दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया था, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
एक आरोपी का एनकाउंटर, बाकी की तलाश जारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात में कुल चार लोग शामिल थे. एक आरोपी के एनकाउंटर के बाद पुलिस बाकी तीन आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. इस हाईप्रोफाइल गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की गहन जांच की जा रही है.
Also Read: सीवान में एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे के हत्यारे को पुलिस ने मारी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए