'सूरज की ओर बढ़ो, परछाइयां पीछे छूट जाएंगी...' रोनाल्डो की एक फोटो ने मचा दिया बवाल

Updated:
विज्ञापन

रोनाल्डो (फोटो—सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुर्तगाली स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने छुट्टियों के दौरान एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. उनकी तस्वीर और कैप्शन को आलोचकों के लिए सीधा जवाब माना जा रहा है. जानें पूरी कहानी.

विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Instagram Post: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. इस बार वजह कोई गोल या मैच नहीं, बल्कि उनकी छुट्टियों के दौरान शेयर की गई एक तस्वीर और उसके साथ लिखा गया रहस्यमयी कैप्शन है. रोनाल्डो ने धूप में आराम करते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की और स्पेनिश में लिखा, "जब आप सूरज की ओर बढ़ते हैं, तो परछाइयां आपके पीछे रह जाती हैं."

विज्ञापन

आलोचना करने वालों को मैसेज

रोनाल्डो ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कैप्शन सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसके अलग-अलग मायने निकाले जाने लगे. कई फैंस का मानना है कि यह हाल ही में उनकी आलोचना करने वालों के लिए एक अप्रत्यक्ष जवाब है. रोनाल्डो के इस पोस्ट पर मात्र 14 घंटों में ही 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक और 447k से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.

View on Instagram

प्रदर्शन को लेकर उठे थे सवाल

दरअसल, 2026 फीफा विश्व कप में पुर्तगाल का सफर प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन से हारकर समाप्त हो गया था. टूर्नामेंट में रोनाल्डो सिर्फ दो गोल कर सके और दोनों गोल उज्बेकिस्तान के खिलाफ आए. इसके बाद डीआर कांगो, कोलंबिया और स्पेन के खिलाफ वह गोल करने में नाकाम रहे. टीम के बाहर होने के बाद उनके प्रदर्शन को लेकर लगातार सवाल उठे थे.

फैमिली संग मना रहे छुट्टियां

रोनाल्डो का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब वह नए सीजन से पहले परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं और जल्द ही अल-नस्र के प्री-सीजन कैंप से जुड़ने वाले हैं. यही वजह है कि उनके इस छोटे से संदेश ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. वहीं, उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज जल्द शादी कर सकते हैं. हालांकि, अब तक दोनों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Also Read: BCB ने किया बड़ा बदलाव, लिटन दास बनाए गए बांग्लादेश टीम के नए ODI कप्तान



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola