NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 3-0 से हराया, जानें सीरीज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौन रहा टॉप पर

Updated:
विज्ञापन

नामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. जॉर्डन हरमन और कॉनर एस्टरहाइजन ने बल्लेबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया. रुबेन ट्रंपेलमैन नामीबिया के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे.

विज्ञापन

NAM vs SA ODI Series: दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. रविवार को खेले गए तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया. नामीबिया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने महज 21.3 ओवर में एक विकेट खोकर 157 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. पूरी सीरीज के दौरान चाहें गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

सीरीज में जॉर्डन हरमन ने बनाए सबसे ज्यादा रन

तीन मैचों की पूरी सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. जॉर्डन हरमन सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. हरमन ने नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों में कुल 247 रन बनाए. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 82.33 रहा. उन्होंने सीरीज के पहले वनडे में ही 150 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी.

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
जॉर्डन हरमन3324782.33118.18324
कॉनर एस्टरहाइजन3319798.50100.00139
टोनी डी जॉर्जी2215175.5088.30132
गेरहार्ड इरास्मस339230.6783.6472
डेवाल्ड ब्रेविस337638.00126.6735

रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के ही कॉनर एस्टरहाइजन दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने तीन मैचों में कुल 197 रन बनाए. नामीबिया की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने तीन मुकाबलों में कुल 92 रन बनाए और सीरीज के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर रहे.

Highest Scores: 126 गेंदों में हरमन ने ठोक दिए थे 150 रन

सीरीज के पहले वनडे में जॉर्डन हरमन ने अपनी बल्लेबाजी का सबसे शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 126 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी ने उन्हें सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया. पहले मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के कॉनर एस्टरहाइजन 119 रन के साथ दूसरे और टोनी डी जॉर्जी 79 रन के साथ तीसरे स्थान पर थे. हरमन की बड़ी पारी दक्षिण अफ्रीका के लिए सीरीज की शुरुआत में ही अहम साबित हुई और टीम ने पहले वनडे में जीत दर्ज कर बढ़त हासिल की.

बल्लेबाजरनगेंदेंस्ट्राइक रेटविपक्षीचौकेछक्के
जॉर्डन हरमन150126119.05नामीबिया173
कॉनर एस्टरहाइजन119110108.18नामीबिया86
टोनी डी जॉर्जी798790.80नामीबिया61
जॉर्डन हरमन7759130.51नामीबिया130
टोनी डी जॉर्जी728485.71नामीबिया71

ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana Video: 'मुझे सहानुभूति बिल्कुल पसंद नहीं...', स्मृति मंधाना ने खोला अपनी निजी जिंदगी और संघर्ष का राज

रुबेन ट्रंपेलमैन ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाजमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट
रुबेन ट्रंपेलमैन324.0144625.001501
दुआन जेनसन215.09058.80441
प्रेनलान सुब्रायेन213.078413.75551
क्वेना मफाका211.268412.50500
ब्योर्न फोर्टुइन216.096419.75791

भले ही सीरीज दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से अपने नाम की, लेकिन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज नामीबिया के रुबेन ट्रंपेलमैन रहे. ट्रंपेलमैन ने तीन मैचों में कुल 6 विकेट चटकाए. वहीं दक्षिण अफ्रीका के दुआन जेनसन ने सिर्फ दो मैचों में पांच विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया. तीसरे वनडे में हालांकि दक्षिण अफ्रीका के ब्योर्न फोर्टुइन सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे. उनकी चार विकेट की गेंदबाजी के कारण नामीबिया की पारी बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी.

कॉनर एस्टरहाइजन ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
कॉनर एस्टरहाइजन331979
डेवाल्ड ब्रेविस33765
जॉर्डन हरमन332474
एथन बॉश21294
रुबेन ट्रंपेलमैन33573

सीरीज में छक्कों की बात करें तो इस मामले में भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज आगे रहे. कॉनर एस्टरहाइजन ने तीन मैचों में कुल 9 छक्के लगाए और सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे. डेवाल्ड ब्रेविस पांच छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जॉर्डन हरमन ने चार छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola