IND vs AFG T20 Match: भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान टूटी पुरानी परंपरा, राष्ट्रगान से पहले पहली बार बजा 'वंदे मातरम्'

Updated:
विज्ञापन

भारतीय टीम फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला. राष्ट्रगान 'जन गण मन' से पहले 'वंदे मातरम्' की धुन गूंजी, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के किसी मुकाबले से पहले पहली बार हुआ. इस बदलाव से मैच कुछ मिनट की देरी से शुरू हुआ.

विज्ञापन

Historic Moment in Ind vs Afg Match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला एक अलग ही नजारे के साथ शुरू हुआ. मैच से पहले राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ से पहले ‘वंदे मातरम्’ बजाया गया. इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के किसी मुकाबले से पहले ऐसा पहली बार देखने को मिला.

विज्ञापन

टॉस के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर राष्ट्रगान के लिए पहुंचे तो पहले ‘वंदे मातरम्’ की धुन गूंजी. इसके बाद परंपरा के मुताबिक राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ हुआ. अचानक हुए इस बदलाव ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ प्रेस बॉक्स में बैठे लोगों को भी हैरान कर दिया.

करीब 4 मिनट की देरी से शुरू हुआ मैच

टॉस के बाद मैच शुरू होने से पहले करीब 3 मिनट 10 सेकंड तक ‘वंदे मातरम्’ बजाया गया. इसके बाद लगभग 52 सेकंड तक राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ हुआ. इस नई व्यवस्था के कारण टॉस के बाद का प्री-मैच समारोह सामान्य से थोड़ा लंबा चला और मुकाबला निर्धारित समय से करीब चार मिनट की देरी से शुरू हुआ. अरुण जेटली स्टेडियम में इस दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. मैदान पर मौजूद भारतीय और अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी इस समारोह का हिस्सा बने. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस पल को देखा.

पहली बार देखने को मिला ऐसा क्रम

भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों से पहले राष्ट्रगान बजाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. हालांकि, इस बार इसमें राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम्’ को भी शामिल किया गया और इसे राष्ट्रगान से पहले बजाया गया. यही वजह रही कि मैच से पहले का यह समारोह सामान्य मुकाबलों से अलग नजर आया. सोशल मीडिया पर भी ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के इस क्रम का वीडियो सामने आने के बाद इसकी चर्चा शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana Video: 'मुझे सहानुभूति बिल्कुल पसंद नहीं...', स्मृति मंधाना ने खोला अपनी निजी जिंदगी और संघर्ष का राज

भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. भारतीय प्लेइंग इलेवन में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली. वहीं संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई और उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली. वॉशिंगटन सुंदर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket Board: आखिर कौन है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड? देखें टॉप-10 की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola