India vs Afghanistan 1st T20 Live Score: जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, थोड़ी देर में होगा टॉस

Updated:
विज्ञापन

भारत बनाम अफगानिस्तान फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

India vs Afghanistan LIVE: टीम इंडिया आज अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. हमारे साथ जुड़कर पढ़िए मैच से जुड़ी हर LIVE और जरूरी अपडेट.

विज्ञापन

IND vs AFG Live Score: भारत ने जीता टॉस

पहले टी-20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अय्यर ने टॉस जीतने के बाद बताया कि भारत की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी शामिल नहीं है.

IND vs AFG Live Score: हर्षित राणा सीरीज से बाहर

सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. तेज गेंदबाज हर्षित राणा अनफिट होने की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए. उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है.

IND vs AFG Live Score: ईशान किशन की फिटनेस पर नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को प्रैक्टिस सेशन के दौरान पीठ में खिंचाव की शिकायत हुई थी. ऐसे में पहले टी20 से पहले उनकी फिटनेस पर नजर रहेगी. अगर ईशान समय पर फिट नहीं होते हैं तो टीम इंडिया के पास वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के रूप में विकल्प मौजूद हैं.

IND vs AFG Live Score: शाम 7 बजे होगा टॉस

भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज का पहला मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा. टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मैच की पहली गेंद 7:30 बजे डाली जाएगी. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs AFG Live Score:  इस प्रकार है दोनों टीमें

भारत की टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई.

अफगानिस्तान की टीम : इब्राहिम जदरान (कप्तान ), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद.

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी20 आज

जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर टी20 क्रिकेट में एक्शन में नजर आने को पूरी तरह से तैयार है. संडे को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया की कोशिश सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी. इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola