Cameron Green Wedding: 25 करोड़ के IPL स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने लॉन्ग-टाइम पार्टनर संग रचाई शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
कैमरून ग्रीन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर एमिली रेड के साथ (इंस्टाग्राम)
Cameron Green Wedding: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अपनी मंगेतर एमिली रेड से शादी रचाई. पर्थ में हुई इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं. देखें खास पल.
Cameron Green Wedding: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर एमिली रेड के साथ शादी कर ली है. दोनों ने 4 सितंबर को पर्थ में शादी की. शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
तस्वीरें सामने आने के बाद क्रिकेट फैन्स के बीच उनकी शादी की चर्चा तेज हो गई है. तस्वीरों में कैमरून ग्रीन ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं, जबकि एमिली रेड व्हाइट वेडिंग गाउन में दिखाई दे रही हैं. दोनों की शादी की तस्वीरों को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Kitbag Story: जब रणजी टीम में बिना किटबैग पहुंचे थे रोहित शर्मा, अभिषेक नायर ने सुनाया मजेदार किस्सा
पर्थ में हुई कैमरून ग्रीन और एमिली रेड की शादी
कैमरून ग्रीन और एमिली रेड की शादी पर्थ के कोटेस्लो स्थित सिविक सेंटर ग्राउंड में हुई. शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दोनों बाहर आए, तो परिवार और दोस्तों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. इस खास मौके पर ग्रीन के करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े लोग भी मौजूद रहे. शादी की तस्वीरों में कपल के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है. ग्रीन और एमिली लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं. दोनों की रिलेशनशिप को लेकर समय-समय पर सोशल मीडिया पर भी चर्चा होती रही है.
View on Instagram
करीब 5 साल से रिलेशनशिप में थे ग्रीन और एमिली
कैमरून ग्रीन और एमिली रेड करीब पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने फरवरी 2025 में यालिंगअप में सगाई की थी. सगाई के बाद से ही फैन्स उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे. अब दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी है. शादी के बाद सामने आई तस्वीरों देखकर उनके फैन्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
कौन हैं एमिली रेड?
एमिली रेड पेशे से डाइटिशियन हैं और फिलहाल अपनी पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं. वह क्रिकेट की दुनिया से सीधे तौर पर जुड़ी नहीं हैं, लेकिन कैमरून ग्रीन के साथ कई मौकों पर नजर आ चुकी हैं. ग्रीन के साथ उनकी तस्वीरें पहले भी सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और अब शादी के बाद उनकी जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है.
View on Instagram
आईपीएल में करोड़ों की रकम में बिके थे कैमरून ग्रीन
कैमरून ग्रीन क्रिकेट के अलावा आईपीएल 2026 को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में अपनी टीम में शामिल किया था. ग्रीन अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के कारण टी20 क्रिकेट में एक उपयोगी ऑलराउंडर माने जाते हैं. उनकी बड़ी आईपीएल कीमत ने भी क्रिकेट फैन्स का ध्यान खींचा था.
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में भी चमके थे ग्रीन
शादी से पहले कैमरून ग्रीन अपनी बल्लेबाजी को लेकर भी चर्चा में थे. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 192 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. डार्विन के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाले वह तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने. उनसे पहले स्टीव वॉ और डैरेन लेहमैन ने इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए