सीवान में एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे के हत्यारे को पुलिस ने मारी गोली
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Apr 2026 8:18 AM
मुठभेड़ में घायल अपराधी छोटू यादव
Encounter In Bihar: सीवान में BJP नेता के भांजे की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ में पकड़ लिया है. जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैर में गोली लगी है. उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
Encounter In Bihar: सीवान में पूर्व MLC और BJP नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे की हत्या के आरोपी छोटू कुमार यादव के साथ गुरुवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हुई. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में छोटू के दोनों पैर में गोली मारकर उसे काबू में कर लिया. घायल हालत में उसे पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे छोटू यादव ने हर्ष कुमार सिंह और उनके बहनोई चंदन सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी. इस हमले में हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें भी इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
कार साइड करने को लेकर शुरू हुआ विवाद
घटना नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास की है. जानकारी के अनुसार, चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष के साथ तिलक समारोह में जाने के लिए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आई दूसरी कार ने उनकी गाड़ी में हल्की टक्कर मार दी. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. आरोप है कि दूसरी कार में सवार बदमाशों ने हथियार निकालकर पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.
CCTV और इनपुट से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई. SP पूरन कुमार झा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी छोटू कुमार यादव की पहचान की गई. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने वारदात में चार लोगों के शामिल होने की बात कबूल की.
हथियार बरामदगी के दौरान हुई फायरिंग
पुलिस छोटू को हथियार बरामद करने के लिए उसके बताए स्थान पर लेकर गई थी. इसी दौरान उसने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि छोटू ने करीब पांच राउंड फायरिंग की.
जवाब में पुलिस ने भी तीन राउंड गोली चलाई, जिसमें दो गोलियां छोटू के दोनों घुटनों में लगीं. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस जांच में सामने आया है कि छोटू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. वह कुछ दिन पहले ही छपरा जेल से बाहर आया था.
वीडियो भी आया सामने, गोली मारते दिखा आरोपी
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी छोटू यादव हर्ष और चंदन पर गोली चलाते हुए दिख रहा है. वीडियो में तेज बारिश के बीच सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है. वीडियो में आसपास के लोग और महिलाएं चीखते हुए भी सुनाई दे रही हैं.
तीन गोलियां लगने से हर्ष की मौत
फायरिंग के दौरान हर्ष कुमार सिंह को करीब तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
फिलहाल पुलिस बाकी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
(सीवान से अमरनाथ की रिपोर्ट)
Also Read: बिहार में आंधी-बारिश का कहर, IMD ने जारी किया 38 जिलों में अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










