सीवान: रेफरल अस्पताल दोन का सरकारी पंजीकरण कराने की मांग, स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
जन आरोग्य समिति की बैठक करते प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
दरौली प्रखंड के रेफरल अस्पताल दोन में जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अस्पताल के सरकारी पंजीकरण को 'दोन' के नाम से कराने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांगें प्रमुखता से उठाई गईं. रेबीज, सर्पदंश के उपचार और रक्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया.
दरौली प्रखंड के रेफरल अस्पताल दोन में बुधवार को जन आरोग्य समिति की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी लाल बाबू यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.
दोन के नाम से सरकारी पंजीकरण कराने की मांग
बैठक में वार्ड सदस्य अली अहमद ने रेफरल अस्पताल दोन का सरकारी पंजीकरण दोन के नाम से कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि अस्पताल का सरकारी पंजीकरण अभी दरौली के नाम से संचालित हो रहा है.
रेबीज और सर्पदंश के उपचार की सुविधा की मांग
सदस्यों ने अस्पताल में रेबीज और सर्पदंश के उपचार के लिए आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की. वहीं, डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने पर भी जोर दिया गया.
बैठक में अस्पताल में सभी प्रकार की रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठायी गयी. मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी सदस्यों ने जोर दिया.
ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में राम प्रकाश, रणवीर तिवारी, अनिल राम, सरफराज अहमद, विश्वास राज, एएनएम कलावती देवी, इंद्र सुलेखा, प्रेम सागर पांडेय, राजेंद्र भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए