BHAGALPUR नवगछिया में तीन देसी शराब की भट्ठियां ध्वस्त, 20 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर करारा प्रहार किया है.
विज्ञापन
नवगछिया (भागलपुर) से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट BHAGALPUR NEWS :
नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर करारा प्रहार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विक्रमशिला पुल के नीचे गंगा नदी के किनारे स्थित दियारा क्षेत्र तथा राघोपुर दियारा में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने मौके पर संचालित करीब तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. साथ ही लगभग 20 हजार लीटर जावा महुआ को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ पुलिस के सख्त रुख को दर्शाती है. छापेमारी की इस कार्रवाई से दियारा इलाके में हड़कंप मच गया और शराब कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल बन गया. हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी. अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस का अभियान जारी, दियारा में सख्त निगरानी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










