चुनाव ड्यूटी पर तैनात अफसरों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ आदेश देने से इनकार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Calcutta High Court on Election Duty: कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण से पहले आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि 29 अप्रैल तक किसी भी चुनावी अधिकारी पर रोक नहीं लगेगी.

विज्ञापन

Calcutta High Court on Election Duty: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी की है. कोर्ट ने साफ कह दया कि वह चुनाव ड्यूटी पर तैनात किसी भी अधिकारी के खिलाफ 29 अप्रैल (मतदान के दिन) तक कोई आदेश पारित नहीं करेगा.

विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप से कोर्ट का इनकार

यह फैसला विशेष रूप से दक्षिण 24 परगना के पर्यवेक्षक और चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ दायर मौखिक शिकायत के संदर्भ में आया है. जस्टिस कृष्णा राव की पीठ ने चुनाव प्रक्रिया में न्यायिक हस्तक्षेप से फिलहाल दूरी बनाये रखने का संकेत दिया है.

IPS अजय पाल शर्मा को हटाने की थी मांग

अदालत में एक वकील ने जस्टिस कृष्णा राव से मौखिक अनुरोध किया था कि आईपीएस अजय पाल शर्मा को चुनाव ड्यूटी करने से रोका जाये. वकील ने दावा किया कि शर्मा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और मतदाताओं को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं. इस संबंध में निर्वाचन आयोग को शिकायत दी गयी है, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए अदालत को हस्तक्षेप करना चाहिए.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अभी कोई आदेश नहीं : हाईकोर्ट

जस्टिस कृष्णा राव ने वकील की दलीलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 29 अप्रैल को होने वाले मतदान तक वह चुनाव ड्यूटी पर तैनात किसी भी अधिकारी के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं करेंगे. जब वकील ने डराने-धमकाने का आरोप लगाया, तो न्यायमूर्ति ने साफ कहा कि यदि कोई शिकायत है, तो निर्वाचन आयोग से ही संपर्क करें. कोर्ट ने यह भी नोट किया कि इस मामले में अभी तक औपचारिक याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई थी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में ‘सिंघम’ और ‘पुष्पा’ की एंट्री : अजय पाल शर्मा पर भड़के TMC के जहांगीर खान, बोले- झुकेगा नहीं…

Calcutta High Court on Election Duty: विवादों के केंद्र में उत्तर प्रदेश के ‘सिंघम’

उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अजय पाल शर्मा उन 95 पुलिस पर्यवेक्षकों में शामिल हैं, जिन्हें निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया है. फालता में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के साथ उनके विवाद ने सियासी तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा. हालांकि, हाईकोर्ट के इस रुख के बाद शर्मा शुक्रवार को होने वाले मतदान के दौरान अपनी ड्यूटी पर बने रहेंगे.

इसे भी पढ़ें

West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर महाफैसला कल, राज्यपाल ने की वोट देने की अपील

चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना और बीरभूम के ADM चुनाव ड्यूटी से हटाये गये, ज्वाइंट BDO का भी ट्रांसफर

बंगाल के 1468 मतदाताओं को ट्रिब्यूनल की हरी झंडी, कल डालेंगे वोट, जानें क्या है प्रक्रिया

बंगाल के ‘धान के कटोरे’ में किसानों का दर्द, MSP की जगह बिचौलियों का राज, क्या पूर्व बर्धमान में आलू बिगाड़ेगा राजनीतिक दलों का खेल? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola