विश्वकर्मा पूजा को लेकर लखीसराय के बाजारों में उमड़ी भीड़, सजावट व पूजन सामग्री की खरीदारी तेज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को मनाई जाएगी, जिसके लिए लखीसराय जिले में तैयारियां ज़ोरों पर हैं. बाजारों में पूजन सामग्री और सजावटी सामान की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है, जिससे रौनक बढ़ गई है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर गुरुवार को मनायी जाएगी. इसे लेकर लखीसराय जिले में तैयारियां तेज हो गयी हैं. विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, छोटे-बड़े कल-कारखानों, वाहनों के चालक व मालिकों, विद्युत कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पूजा-अर्चना की तैयारी की जा रही है. प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई के साथ सजावट का काम भी शुरू हो गया है.

विज्ञापन
फोटो कैप्शन: सूर्यगढ़ा बाजार में वाहन के साज- सजावट की दुकान | Prabhat Khabar Network
सूर्यगढ़ा बाजार में वाहन के साज- सजावट की दुकान | Prabhat Khabar Network

बाजारों में खरीदारी को लेकर बढ़ी भीड़

बुधवार को जिले के विभिन्न बाजारों में विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ देखी गयी. लोग वाहनों की सजावट के सामान, फल, फूल, पूजन सामग्री सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आये. पूजा को लेकर वाहन मालिकों और चालकों में भी उत्साह देखा गया.

प्रतिष्ठानों और वाहनों की सजावट की तैयारी

विश्वकर्मा पूजा को लेकर कई स्थानों पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और वाहनों को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारी चल रही है. बाजार में पूजन सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर भी चहल-पहल बढ़ गयी है. दुकानदारों ने पूजा को लेकर विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री और सजावट के सामान उपलब्ध कराये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन