कसवा पंचायत में 17 सितंबर को होगी विशेष ग्रामसभा, 10 विकास योजनाओं के चयन पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया पत्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय जिले में दवा लेने निकले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हो गई. मंगलवार शाम से लापता बुजुर्ग का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ. इस घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है.

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के टाउन थाना क्षेत्र के सामनडीह इलाके में नदी में डूबने से करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सामनडीह निवासी स्व. प्रसिद्ध सिंह के पुत्र उजागर सिंह के रूप में हुई है. मंगलवार की शाम नदी में डूबने के बाद उनका पता नहीं चल सका था. बुधवार की सुबह करीब 9 बजे नदी से उनका शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

दवा लाने के लिए निकले थे घर से

परिजनों के अनुसार, उजागर सिंह मंगलवार की शाम करीब 4 बजे दवा लाने के लिए घर से निकले थे. रास्ते में पानी से होकर गुजरने के दौरान वह गहरे पानी में चले गये और डूब गये. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मंगलवार की शाम उनका कोई पता नहीं चल सका.

दूसरे दिन नदी से मिला शव

मृतक के भतीजे सियाराम कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 9 बजे उजागर सिंह का शव नदी से बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

टाउन थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

परिजनों में मचा कोहराम

बुजुर्ग की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना पर जिला परिषद सदस्य अमित कुमार उर्फ चिक्कू सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन