हथियार लहराते और फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केस

Updated:
विज्ञापन

वायरल वीडियो में अवैध हथियार के साथ दिख रहा युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते और फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद मेदनीचौकी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. युवक की पहचान कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : सोशल मीडिया पर हथियार लहराते और फायरिंग करते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद मेदनीचौकी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. बुधवार की सुबह वायरल हुए वीडियो का जिला सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ने संज्ञान लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी. प्रारंभिक जांच में वीडियो का संबंध मेदनीचौकी थाना क्षेत्र से सामने आया. इसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

नोट - प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

युवक की पहचान कर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान अवगिल रामपुर पंचायत के हुसैना गांव निवासी मसूदन महतो उर्फ मधुसूदन महतो के पुत्र रविश कुमार के रूप में हुई है. मेदनीचौकी थाना में उसके खिलाफ कांड संख्या 142/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक शिव शंकर मंडल के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

वीडियो की सत्यता की भी हो रही जांच

वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में फायरिंग का दृश्य भी नजर आने की बात कही गयी है. हालांकि, वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी. पुलिस वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.

पुलिस के अनुसार, रविश कुमार पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन