मुंगेर में गणेश उत्सव दौरान दो पक्षों की मारपीट में घायल 55 वर्षीय व्यक्ति की मायागंज में मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर के तारापुर में गणेश उत्सव के दौरान जागरण में हुई मारपीट में 55 वर्षीय श्रीकांत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने जमीन विवाद का आरोप लगाया है. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

भागलपुर : मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में गणेश उत्सव के दौरान आयोजित जागरण कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल 55 वर्षीय श्रीकांत सिंह की इलाज के दौरान जेएलएनएमसीएच मायागंज में मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद तारापुर पुलिस मायागंज अस्पताल पहुंची और दूसरे पक्ष के घायल शंकर सिंह व उनके पुत्र धर्मेंद्र कुमार को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया.

विज्ञापन

जागरण कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, कमरगामा गांव में गणेश उत्सव के अवसर पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. घटना में श्रीकांत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष के शंकर सिंह और उनके पुत्र धर्मेंद्र कुमार भी घायल हुए हैं.

दोनों का जेएलएनएमसीएच के सर्जरी विभाग में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है.

इलाज के दौरान श्रीकांत सिंह की मौत

मृतक की पहचान कमरगामा गांव निवासी श्रीकांत सिंह (55), पिता स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह के रूप में हुई है. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज लाया गया था. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई और श्रीकांत सिंह पर लोहे की रॉड से हमला किया गया. हालांकि घटना की वास्तविक वजह और हमले में इस्तेमाल हथियार की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

परिजनों ने छह लोगों के नाम बताए

परिजनों की ओर से घटना में पिंटू चौधरी उर्फ निरंजन चौधरी, बिट्टू चौधरी उर्फ नीरज चौधरी, धर्मेंद्र कुमार उर्फ तुषार, शंकर चौधरी, बम-बम चौधरी और अमित चौधरी के नाम बताए गये हैं. सभी के कमरगामा गांव निवासी होने की बात कही गयी है.

श्रीकांत सिंह की मौत की सूचना पर तारापुर पुलिस मायागंज पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर घटना की परिस्थितियों तथा इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन