जालंधर में 20-21 सितंबर को किसान महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन, 20 राज्यों से 800 प्रतिनिधि होंगे शामिल
अखिल भारतीय किसान महासभा का 5वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20-21 सितंबर को जालंधर में आयोजित हो रहा है. इसमें 20 राज्यों से करीब 800 प्रतिनिधि शामिल होंगे. सम्मेलन में खेती और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा पर प्रमुखता से चर्चा होगी.
Kisan Mahasabha Sammelan: अखिल भारतीय किसान महासभा का पांचवां राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 20 और 21 सितंबर को पंजाब के जालंधर में आयोजित होगा. सम्मेलन में देश के 20 राज्यों से करीब 800 प्रतिनिधि शामिल होंगे. सम्मेलन का समापन किसान रैली के साथ होगा. यह जानकारी काराकाट सांसद एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजाराम सिंह ने दी.
उन्होंने कहा कि देश में कॉरपोरेट हमला जारी है, वहीं किसानों के आंदोलन की एकता भी लगातार कायम है. किसान महासभा पूरी एकजुटता के साथ आने वाले समय में किसान आंदोलन का देश में प्रतिनिधि चेहरा बनने की दिशा में काम कर रही है. इसके लिए अलग-अलग किसान संगठनों के बीच एकता कायम करने का प्रयास किया जा रहा है.
खेती और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा पर होगी चर्चा
सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि देश में जारी कॉरपोरेट हमले के बीच किसानों के सामने अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाने, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने तथा खेती को बचाने और विकसित करने का सवाल प्रमुख बन गया है. राष्ट्रीय सम्मेलन में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और किसान आंदोलन की आगामी दिशा तय की जाएगी.
उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले संगठित किसान आंदोलन को और मजबूती मिलेगी. किसान संगठनों की एकता को व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. आने वाले वर्षों में देश में मजबूत किसान-मजदूर एकता बनाने की दिशा में भी काम किया जाएगा.
राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए किसान प्रतिनिधि खेती, प्राकृतिक संसाधनों, किसान संगठनों की एकता और आंदोलन की आगामी रणनीति से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे. सम्मेलन का समापन किसान रैली के साथ होगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए