औरंगाबाद : ओबरा CHC की बदलेगी सूरत, रंग-रोगन से लेकर बिजली व्यवस्था तक सुधरेगी; मरीजों के लिए TV भी लगेगा
रोगी कल्याण समिति शासी निकाय ने विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने और मरीजों के लिए टीवी खरीदने को दी मंजूरी। | Prabhat Khabar Network
औरंगाबाद के ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही बड़े सुधार देखने को मिलेंगे. रंग-रोगन, बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मरीजों के मनोरंजन के लिए टेलीविजन खरीदने को मंजूरी दी गई है. सभी कार्य दीपावली से पहले पूरे होंगे.
औरंगाबाद जिले के ओबरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सभा कक्ष में रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की.
इस बैठक में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के भवनों में रंग-रोगन, लघु मरम्मती एवं मरीजों की सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित कर अनुमोदन प्रदान किया गया.
भवनों की मरम्मत और टेलीविजन क्रय करने का अनुमोदन
बैठक में रोगी कल्याण शासी निकाय द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा के सभी भवनों का बेहतर रंग-रोगन कराने, विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आवश्यक लघु मरम्मती कार्य कराने पर सहमति प्रदान की गई.
इसके साथ ही मरीजों की सुविधा एवं मनोरंजन के लिए स्वास्थ्य केंद्र में टेलीविजन क्रय करने का भी अनुमोदन दिया गया. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार सभी चयनित कार्यों को दीपावली से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
गुणवत्तापूर्ण कार्य और समय-सीमा पर जोर
बैठक में स्वास्थ्य संस्थान के भवनों की साफ-सफाई, बेहतर रंग-रोगन एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों एवं समिति सदस्यों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है.
स्वीकृत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने की जिम्मेदारी रोगी कल्याण समिति की कार्यकारी समिति को सौंपी गई.
बैठक में उपस्थित प्रमुख गणमान्य
बैठक में रोगी कल्याण शासी निकाय की सदस्य राजश्री शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, उम्र प्रसाद, सत्येंद्र चौहान, गीता देवी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक प्रकाश कुमार एवं पैरामेडिकल कर्मी संतोष कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने किया, जबकि संयोजक के रूप में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए