बिहार के शिक्षकों की सातवें वेतनमान समेत मांगों को लेकर विधायक डॉ प्रकाश चंद्र से मिला संघ का प्रतिनिधिमंडल

Updated:
विज्ञापन

विधायक डॉ प्रकाश चंद्र को ज्ञापन देते शिक्षक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार राज्य अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र से मिलकर शिक्षकों की मांगों का ज्ञापन सौंपा. उन्होंने सातवें वेतनमान और वेतन विसंगतियों को दूर करने का आग्रह किया.

विज्ञापन

Seventh Pay Commission: बिहार राज्य अध्यापक संघ, औरंगाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र से उनके कार्यालय में मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने और उनके समाधान की दिशा में पहल करने का आग्रह किया.

विज्ञापन

संघ ने बिहार के सभी शिक्षकों को अन्य राज्य कर्मियों की तरह सातवें वेतन आयोग के तहत वेतनमान देने की मांग रखी. प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि सातवें वेतनमान का लाभ मिलने से शिक्षकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनकी सामाजिक गरिमा भी बढ़ेगी.

इसके अलावा शिक्षकों की वर्तमान वेतन व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों की समीक्षा कर न्यायसंगत वेतन संरचना लागू करने तथा निर्धारित पे-लेवल के अनुरूप वेतन का पुनर्निर्धारण कराने की मांग की गयी. संघ ने विधायक से शिक्षकों की इन मांगों को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष रखने का आग्रह किया.

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के जिलाध्यक्ष दीपक राज, कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंजीनियर रौशन राज, जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह, जिला उप सचिव नंदू कुमार, गौरव पटेल, राबिया, बिट्टू कुमार, रश्मि कुमारी और लवकुश कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल थे.

मुख्यमंत्री से मिलकर मांग रखने का आश्वासन

विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर शिक्षकों की मांगों पर प्रभावी ढंग से बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों के समाधान की दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा और उनके अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाना उनकी जिम्मेदारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन