मुंगेर में बाढ़ राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान, पीड़ितों से लिया हाल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंगेर में बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया. उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ से हुई क्षति का आकलन कर राज्य को हर तरह की मदद करेगी.

विज्ञापन

मुंगेर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुंगेर सदर प्रखंड के सीताकुंड उच्च विद्यालय परिसर स्थित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया. दोनों नेताओं ने शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया.

विज्ञापन
101-102. बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान  | Prabhat Khabar Network
बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान Prabhat Khabar Network

फसल, मकान और पशुओं को हुए नुकसान का हो रहा आकलन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा है. वे क्षेत्र का भ्रमण कर बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फसल, मकान और पशुओं समेत विभिन्न स्तरों पर क्षति हुई है. ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रही है. राज्य सरकार को हर प्रकार की मदद उपलब्ध करायी जायेगी.

केंद्र के सहयोग से आपदा से निपटने की बात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर से बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधा और सहायता उपलब्ध करा रही है. केंद्र सरकार के मंत्री भी बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं. केंद्र के सहयोग से इस आपदा से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.

मौके पर मुंगेर विधायक कुमार प्रणय, जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने आज मुंगेर आएंगे सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन