West Bengal Voting Phase-2 LIVE Updates: दक्षिण बंगाल की 142 सीटों पर महाफैसला कल, राज्यपाल ने की वोट देने की अपील

Published by :Mithilesh Jha
Published at :28 Apr 2026 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Voting Phase-2 LIVE 2026 Suvendu Adhikari Mamata Banerjee BJP TMC Election Commission of India

West Bengal Voting Phase-2 LIVE 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग शुक्रवार को सुबह 7 बजे शुरू होगी. 8 जिलों की 142 विधानसभा सीटों के लिए 3.22 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. किस जिले में कितनी वोटिंग हुई, कहां EVM खराब हुई, कहां हिंसा की खबर आयी - हर अपडेट यहां पढ़ें LIVE.

विज्ञापन

राज्यपाल रवि ने अंतिम चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने का किया आग्रह

West Bengal Voting Phase-2 LIVE 2026: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने मंगलवार को राज्य की जनता से 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की और मतदाताओं (विशेष रूप से युवाओं महिलाओं और पहली बार मतदान करने वालों) से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत करने का आग्रह किया. उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और पहली बार मतदान करने वालों से रिकॉर्ड संख्या में बाहर आकर अपना वोट डालने का आग्रह किया.

किस जिले की कितनी विधानसभा सीटों पर है वोट

जिले का नामसीटों की संख्या
उत्तर 24 परगना33 सीट
दक्षिण 24 परगना31 सीट
हुगली18 सीट
नदिया17 सीट
हावड़ा16 सीट
पूर्व बर्धमान16 सीट
उत्तर कोलकाता07 सीट
दक्षिण कोलकाता04 सीट
कुल142 सीट

इसे भी पढ़ें : चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना और बीरभूम के ADM चुनाव ड्यूटी से हटाये गये, ज्वाइंट BDO का भी ट्रांसफर, जानें पूरा मामला

दक्षिण बंगाल में टीएमसी का है एकछत्र राज

दक्षिण बंगाल की जिन 142 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग होगी, उसमें से 123 सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है. 2021 में भाजपा इनमें से मात्र 18 सीटें जीत पायी थी. एक सीट आईएसएफ के खाते में गयी थी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल के 1468 मतदाताओं को ट्रिब्यूनल की हरी झंडी, कल डालेंगे वोट, जानें क्या है प्रक्रिया

इन 8 जिलों में होगी वोटिंग

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण में उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, हावड़ा, हुगली, नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व बर्धमान में वोटिंग होगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola