West Bengal Exit Polls LIVE: दिल थाम कर बैठ जाइए, थोड़ी देर में आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे

West Bengal LIVE Updates
West Bengal Exit Polls LIVE : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग बुधवार की शाम खत्म होने के साथ ही चुनावी रण संपन्न हो गया. शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू होंगे, जिससे सत्ता की नई तस्वीर साफ होगी. पश्चिम बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है. पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
West Bengal Exit Polls LIVE: मतदाताओं के मिजाज की तस्वीर पेश करेंगे एग्जिट पोल के रुझान
जैसे-जैसे कई एग्जिट पोल जारी होंगे, इकट्ठा किया गया “पोल ऑफ़ पोल्स” डेटा पश्चिम बंगाल में संभावित नतीजों का एक व्यापक नज़रिया देगा. हालांकि, एक्सपर्ट्स इस बात पर ज़ोर देते हैं कि ये अनुमान सिर्फ़ संकेत मात्र हैं और अक्सर अलग-अलग एजेंसियों के बीच इनमें फ़र्क होता है. आखिरी तस्वीर वोटों की गिनती के बाद ही सामने आएगी, इसलिए शुरुआती रुझानों की व्याख्या करते समय सावधानी बरतना ज़रूरी है.
West Bengal Exit Polls LIVE: शाम 6 बजे खत्म होगी दूसरे चरण की वोटिंग
बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग शाम 6 बजे खत्म होने के कुछ ही देर बाद, शाम 6:30 बजे एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. एग्जिट पोल के शुरुआती अनुमान 4 मई को होने वाली आधिकारिक गिनती से पहले ही इस बात का एक मोटा-मोटा अंदाज़ा दे देते हैं कि अलग-अलग पार्टियां कैसा प्रदर्शन कर सकती हैं.
West Bengal Exit Polls LIVE: दो चरणों में हुई वोटिंग में सभी सीटों पर भारी मतदान
पश्चिम बंगाल में दोनों ही चरणों में मतदाताओं की ज़बरदस्त भागीदारी देखने को मिली है. पहले चरण में 90 फीसदी से ज़्यादा वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण में दोपहर तक 60 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हो चुका था. मतदान के इस ऊंचे रुझान को एक अहम कारक माना जा रहा है, जो कई कड़े मुकाबले वाली सीटों के नतीजों को प्रभावित कर सकता है. अब एग्जिट पोल के ज़रिए मतदाताओं के मिज़ाज का पहला सामूहिक संकेत मिलेगा.
Also Read: बंगाल में टूट जायेगा पहले चरण का 93 प्रतिशत वाला रिकॉर्ड? CEO मनोज अग्रवाल ने बताया पूरा हाल
West Bengal Exit Polls LIVE: पहले चरण की 152 सीटों पर 93 प्रतिशत वोटिंग
West Bengal Exit Polls LIVE : पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर 93 प्रतिशत वोटिंग ने सबको हैरान कर दिया था. अब दूसरे चरण की 142 सीटों का फैसला आज शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगा.
West Bengal Exit Polls LIVE: कैसे होता है एग्जिट पोल
West Bengal Exit Polls LIVE : एग्जिट पोल के आंकड़े केवल एक अनुमान होते हैं, जो वोटर्स के फीडबैक पर आधारित होते हैं. पूर्व में कई बार ये नतीजे गलत भी साबित हुए हैं, लेकिन इनसे हवा के रुख का पता जरूर चलता है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
West Bengal Exit Polls LIVE: कब आयेंगे चुनाव परिणाम
West Bengal Exit Polls LIVE : चुनाव आयोग 4 मई को वोटों की गिनती करेगा. उसी दिन आधिकारिक रूप से पता चलेगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है. सभी की निगाहें अब शाम को आने वाले उन आंकड़ों पर हैं, जो देश की सियासत की नई दिशा तय करेंगे.
West Bengal Exit Polls LIVE: एजेंसियां कैसे करती हैं वोटर डेटा इकट्ठा
एग्जिट पोल, वोटिंग केंद्रों के बाहर व्यवस्थित फील्ड सर्वे के ज़रिए किए जाते हैं, जहां प्रशिक्षित टीमें तयशुदा सवालों की मदद से लोगों की राय इकट्ठा करती हैं. सैंपलिंग इस तरह से डिज़ाइन की जाती है कि इसमें शहरी और ग्रामीण, दोनों तरह के वोटर शामिल हों, जिससे सभी का सही प्रतिनिधित्व हो सके. इकट्ठा किए गए डेटा का फिर विश्लेषण किया जाता है, जिससे सीटों की संख्या और वोटिंग के रुझानों का अनुमान लगाया जा सके. यही हर एजेंसी के अनुमानों का आधार बनता है.
West Bengal Exit Polls LIVE: 2021 का एग्जिट पोल और चुनाव परिणाम
सर्वे एजेंसी टीएमसी बीजेपी संयुक्त मोर्चा
सर्वे एजेंसी टीएमसी बीजेपी संयुक्त मोर्चा
एबीपी-सी वोटर 152-164 109-121 14-25
रिपब्लिक-सीएनएक्स 128-138 138-148 11-21
टाइम्स नाऊ-सी वोटर 158 115 19
रिपब्लिक-जन की बात 104-121 162-185 3-9
पी-मार्क 152-172 112-132 10-15
ईटीजी रिसर्च 164-176 105-115 10-15
इंडिया टुडे- एक्सिस माई इंडिया 130-156 134-160 0-2
इंडिया टीवी-पीपुल्स पल्स 64-88 173-192 7-12
इंडिया न्यूज-जन की बात 104-121 162-185 3-9
पोल स्ट्रैट 142-152 125-135 16-26
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










