क्या बंगाल में गुंडा राज है? भवानीपुर के बूथ पर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने किया पलटवार

भवानीपुर विधानसभा सीट के एक बूथ पर बैठीं ममता बनर्जी.
Mamata Banerjee Dharna: बंगाल चुनाव 2026 के अंतिम चरण में ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया है. भवानीपुर में ममता और शुभेंदु के बीच प्रतिष्ठा की जंग तेज. जानें क्या है ‘गुंडा राज’ वाला पूरा विवाद.
खास बातें
Mamata Banerjee Dharna: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के मतदान के बीच सियासत उफान पर है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव में भारी ‘धांधली’ करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया. भवानीपुर के चक्रबेड़िया में एक मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठीं बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कहा कि केंद्रीय बल और चुनाव पर्यवेक्षक पूरी तरह से भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या बंगाल में लोकतंत्र की जगह ‘गुंडा राज’ आ गया है?
परंपरा तोड़कर सुबह ही मैदान में उतरीं दीदी
अमूमन मतदान के दिन दोपहर में घर से निकलने वाली ममता बनर्जी इस बार सुबह 8 बजे से पहले ही भवानीपुर की सड़कों पर नजर आयीं. उन्होंने चेतला और चक्रबेड़िया समेत कई संवेदनशील इलाकों का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वह और अभिषेक बनर्जी पूरी रात जागकर स्थिति पर नजर रखती रहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि रात भर तृणमूल कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किये गये. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता ‘मरने के लिए तैयार हैं’, लेकिन वे लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे.
आयोग और पर्यवेक्षकों पर दागे तीखे सवाल
ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से आये पर्यवेक्षक भाजपा के निर्देशों पर थानों में जाकर दबाव बना रहे हैं. मुख्यमंत्री का आरोप है कि जान-बूझकर टीएमसी एजेंटों और युवा इकाई के अध्यक्षों को निशाना बनाकर पकड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 70 के पार्षद को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. बाहरी लोग मतदान में दखल दे रहे हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शुभेंदु अधिकारी का तंज : ममता बनर्जी की हताशा का संकेत
भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद अधिकारी ने कहा- ममता बनर्जी को पता चल गया है कि उन्हें एक भी वोट नहीं मिल रहा है. इसलिए वह भ्रम फैला रही हैं. वह कहीं भी जाएं, वह यह चुनाव हार रही हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान के लिए बेहतरीन व्यवस्था की है. लोग निडर होकर वोट डाल रहे हैं.
अभिषेक बनर्जी का दावा : 2021 से भी बड़ी जीत होगी
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मित्रा इंस्टीट्यूशन में वोट डालने के बाद कहा कि पर्यवेक्षकों की मनमानी के बावजूद जनता का समर्थन उनके साथ है. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 2021 की तुलना में इस बार कहीं अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी.
Mamata Banerjee Dharna: दक्षिण बंगाल के गढ़ में कांटे की टक्कर
शुक्रवार को 8 जिलों की 142 सीटों पर मतदान हुआ. यह टीएमसी का पारंपरिक गढ़ है, जहां 2021 में पार्टी ने 123 सीटें जीती थीं. पहले चरण में हुए रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान के बाद दूसरे चरण के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं. शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी और फैसला 4 मई को होगा.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










