पश्चिमी सिंहभूम: सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी नक्सली की तलाश में ऑपरेशन तेज

Updated:
विज्ञापन

West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो के जंगलों से सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

संजय पांडेय की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह बड़ी खबर सामने आई है, जहां रूटुगुटू के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. यह कार्रवाई कोबरा 209 बटालियन और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान शुरू हुई.

गुप्त सूचना पर शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन 

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को कुख्यात नक्सली और एक करोड़ रुपये के इनामी कमांडर मिसिर बेसरा के इस इलाके में सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर जवानों ने जंगल में सर्च अभियान शुरू किया. इसी दौरान अचानक माओवादियों के एक दस्ते से आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. बता दें कि यह क्षेत्र नक्सलियों की सुरक्षित जोन मानी जाती है. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola