पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में सेल के कार्यकारी अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में शोक

Updated:
विज्ञापन

गुवा में सेल के अधिकारी दिवेंदू दास और उनकी पत्नी की फाइल फोटो.

पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में सेल के कार्यकारी अधिकारी दिवेंदू दास की फुटबॉल मैच खेलने के बाद अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई. 32 वर्षीय दिवेंदू दास की आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन


West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में सेल के माइनिंग विभाग में कार्यरत एग्जीक्यूटिव ऑफिसर दिवेंदू दास (32) की शनिवार को हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गयी. घटना के बाद सेल प्रबंधन, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे गुवा क्षेत्र में शोक की लहर है. अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

फुटबॉल मैच खेलने के बाद बिगड़ी तबीयत

सेल अधिकारियों के अनुसार, 15 अगस्त को सेल प्रबंधन की ओर से सेल फुटबॉल मैदान में फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. दिवेंदू दास ने भी प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल मैच में हिस्सा लिया. मैच खेलने के बाद उन्होंने करीब आधे घंटे तक मैदान में आराम किया. आराम करने के बाद वह पैदल अपने घर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान कुछ दूर जाने के बाद अचानक सड़क पर गिर पड़े. अचानक हुई घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.

सीआईएसएफ के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

दिवेंदू दास के सड़क पर गिरने की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ के जवान फटाफट मौके पर पहुंचे. जवानों ने उन्हें इलाज के लिए गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी जांच की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने जांच के बाद दिवेंदू दास को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सेल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच शोक की स्थिति बन गयी. अस्पताल में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ जुटने लगी.

पत्नी को दी गयी घटना की सूचना

घटना की जानकारी दिवेंदू दास की पत्नी को दी गयी. सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचीं. अचानक पति की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया. परिजनों के लिए यह घटना बेहद दुखद और अप्रत्याशित रही.

आसनसोल से हुई थी गुवा सेल में नियुक्ति

सेल अधिकारियों ने बताया कि दिवेंदू दास की नियुक्ति आसनसोल से गुवा सेल में हुई थी. गुवा में सेवा करते हुए उन्हें करीब दो वर्ष ही हुए थे. इस दौरान वह सेल के माइनिंग विभाग में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, दिवेंदू दास की शादी को भी लगभग एक वर्ष ही हुआ था. कम उम्र में और अचानक हुई मौत ने परिवार के साथ उनके सहकर्मियों को भी गहरा सदमा दिया है.

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर आंदोलनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुष्प वर्षा... अल्बर्ट एक्का चौक जाम

माइनिंग विभाग समेत पूरे क्षेत्र में शोक

दिवेंदू दास के निधन की खबर फैलते ही सेल के माइनिंग विभाग समेत पूरे गुवा क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया. सेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. सहकर्मियों ने दिवेंदू दास को मिलनसार और जिम्मेदार कर्मचारी के रूप में याद करते हुए उनके आकस्मिक निधन को सेल परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया. शनिवार को हुई इस अचानक घटना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित खेलकूद कार्यक्रम की खुशियों को मातम में बदल दिया. घटना के बाद सेल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच शोक की स्थिति बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: नक्सली मुक्त झारखंड में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, IG अभियान नागेंद्र सिंह बोले- अब सिर्फ 9 नक्सली शेष


विज्ञापन
Sandip K

लेखक के बारे में

By Sandip K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola