मुस्लिम अंजुमन कमेटी का चुनाव संपन्न, हाजी साजिद अहमद बने सदर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल मुस्लिम समाज के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मझगांव में मुस्लिम अंजुमन कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें हाजी साजिद अहमद को सर्वसम्मति से नया सदर चुना गया। जानिए कमेटी की नई कार्यकारिणी के बारे में।

विज्ञापन

मझगांव: मझगांव स्थित अंजुमन मदरसा में सोमवार देर रात मुस्लिम अंजुमन कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ. बैठक में पूर्व सदर फिरदोस अंसारी के इस्तीफे की जानकारी देने के बाद नयी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें स्थानीय युवाओं और बुद्धिजीवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

विज्ञापन

ग्रामीणों की सर्वसम्मति से हाजी साजिद अहमद को नया सदर चुना गया. उनकी गैर-मौजूदगी में कमेटी गठित कर उन्हें घर से बुलाकर यह जिम्मेदारी सौंपी गयी. वहीं, मो. परवेज उर्फ मो. राजू को नायब सदर बनाया गया.

इसके अलावा मो. असलम, अंजर हुसैन, नजरुल हक, आयातुल हक, रमीज राजा, मो. इस्लाम, मो. साजिद, मो. हसन, मो. एकरामुद्दीन और मो. मोकिम समेत 10 सदस्यों का चयन किया गया.

नवनिर्वाचित सदर हाजी साजिद अहमद ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा व निष्पक्षता से काम करेंगे. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे और सामाजिक उत्थान को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola