विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, 13 बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेती आंगनबाड़ी सेविकाएं और बच्चों को मुह जूठी करवाते हुए महिला पर्यवेक्षक का सीता देवी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नोवामुंडी में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीडीओ ने नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व और कुपोषण से बचाव की जानकारी दी।

विज्ञापन

नोवामुंडी: नोवामुंडी बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में मंगलवार को बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ पप्पू रजक की अध्यक्षता में ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बीडीओ ने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है, जो स्वस्थ विकास और कुपोषण से बचाव के लिए बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

महिला पर्यवेक्षिका सीता कुमारी एवं पूजा कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को बताया कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना चाहिए और पहले छह माह तक केवल मां का दूध ही देना चाहिए.

कार्यक्रम के दौरान मुंहजूठी की रस्म निभाते हुए 13 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा माताओं को पूरक व पौष्टिक आहार की जानकारी दी गयी. अंत में सभी सेविकाओं ने माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola