यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 25 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच टाटा-जयनगर और रांची-गोरखपुर समेत 16 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

पूर्व मध्य रेलवे ने विकास कार्यों के चलते 16 ट्रेनों को रद्द करने और 10 ट्रेनों के मार्ग बदलने की घोषणा की है. यह बदलाव 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक लागू रहेगा. प्रभावित यात्रियों से सलाह है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले पूरी सूची अवश्य देखें.

विज्ञापन

रांची : पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन ने विकास कार्य लेकर टाटा-जयनगर, टाटा-थावे, टाटा-कटिहार, राउरकेला-जयनगर समेत 16 प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दी है. यह ट्रेनें 29 सितंबर से 5 अक्तूबर तक अलग-अलग तिथियों में 2-3 दिन तक रद्द रहेगी. जबकि पटना-हटिया, संबलपुर-गोरखपुर समेत 10 एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग किऊल-मुंगेर-बरौनी, बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल-झाझा, खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर-किऊल-नवादा-बंधुआ से होकर चलायी जायेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे ने यह जानकारी दी है. नीचे जब उन ट्रेनों की लिस्ट दी गई है जो इस दौरान प्रभावित रहने वाली है.

अलग-अलग तिथियों में दो दिन 16 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 1 व 3 अक्तूबर
  • 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस 2 अक्तूबर
  • 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस 3 अक्तूबर
  • 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस 29 सितंबर, 1 व 2 अक्तूबर
  • 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस 1, 3 व 4 अक्तूबर
  • 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस 30 सितंबर व 3 अक्तूबर
  • 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस 2 व 5 अक्तूबर
  • 18405 पुरी-पटना एक्सप्रेस 26 सितंबर
  • 18406 पटना-पुरी एक्सप्रेस 27 सितंबर
  • 18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस 1 अक्तूबर
  • 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस 3 अक्तूबर
  • 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर व 2 अक्तूबर
  • 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर व 3 अक्तूबर
  • 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर व 2 अक्तूबर
  • 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर व 3 अक्तूबर
  • 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस 2 अक्तूबर

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

  • 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 24 सितंबर व 1 अक्तूबर किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी.
  • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर व 4 अक्तूबर बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी.
  • 17007 चरलापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 व 29 सितंबर किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी.
  • 17008 दरभंगा- चरलापल्ली एक्सप्रेस 25 सितंबर व 2 अक्तूबर बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी.
  • 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस 3 अक्तूबर बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल-झाझा होकर चलेगी. 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस 22,25,27,29 सितंबर व 2 अक्तूबर को झाझा-किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर होकर चलेगी.
  • 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस 2,3 व 4 अक्तूबर खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर-किऊल-नवादा-बंधुआ होकर चलेगी.
  • 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 2,3 व 4 अक्तूबर बंधुआ-नवादा-किऊल – जमालपुर-मुंगेर-खगड़िया होकर चलेगी.
  • 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर से 3 अक्तूबर तक किऊल-मुंगेर-बरौनी होकर चलेगी.
  • 15028 गोरखपुर- संबलपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक बरौनी-मुंगेर-किऊल होकर चलेगी.


विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola