दादा की तरह डॉक्टर बनने का सपना, 100% मार्क्स लाने वाली शांभवी कर रहीं MBBS की तैयारी
CISCE ISC 12th Topper 2026: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम यानी CISCE की तरफ से ICSE 10वीं और ISC 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली शांभवी तिवारी ने इस बार 100% मार्क्स लाकर कंट्री टॉप किया है. शांभवी अपने दादा की तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं.
CISCE ISC 12th Topper 2026: सीआईसीएसई बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (CISCE ISC 12th Result 2026) एक साथ जारी हुआ. झारखंड के जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की स्टूडेंट शांभवी तिवारी ने पूरे 100 प्रतिशत नंबर हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है. रिजल्ट आते ही परिवार, स्कूल और पूरे शहर में खुशी का माहौल बन गया.
CISCE ISC 12th Topper 2026: कौन हैं शांभवी तिवारी?
शांभवी तिवारी के पिता आकाशवाणी जमशेदपुर में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव हैं. शांभवी की सफलता के पीछे उनके परिवार का बहुत बड़ा रोल है. उनकी मां केमिस्ट्री की टीचर हैं, जिससे उन्हें घर पर ही पढ़ाई का सही माहौल मिला. यही वजह है कि उन्होंने अपनी पढ़ाई को हमेशा सीरियसली लिया.
घर में कई डॉक्टर
शांभवी तिवारी से जब पूछा गया कि उनको डॉक्टर बनने की प्रेरणा कहां से मिली तो उन्होंने बड़ा रोचक जवाब दिया. शांभवी ने बताया कि उनके दादा डॉक्टर रह चुके हैं. वहीं, उनकी बुआ और फूफा भी डॉक्टर रह हैं. फैमिली में कई डॉक्टर होने की वजह से उनको बचपन से ही डॉक्टर बनने का मन है.
मेहनत और स्मार्ट स्टडी
शांभवी की सफलता सिर्फ मेहनत का नहीं, बल्कि स्मार्ट पढ़ाई का भी नतीजा है. उन्होंने हर सब्जेक्ट को कॉन्सेप्ट के साथ समझा और टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई की. रेगुलर रिवीजन और सही प्लानिंग ने उन्हें एग्जाम में बढ़त दिलाई. परीक्षा के समय उन्होंने बिना घबराए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पेपर दिया. यही कारण है कि उन्होंने हर विषय में शानदार प्रदर्शन किया.
NEET UG की तैयारी
शांभवी अब अपने अगले लक्ष्य यानी डॉक्टर बनने की राह पर चल पड़ी हैं. वह MBBS की तैयारी कर रही हैं और आगे भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखती हैं. उनकी यह सफलता आज लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है.
यह भी पढ़ें: मम्मी मेरी बेस्ट सपोर्टर… ISC बोर्ड 12वीं में वर्षा जैन रांची टॉपर, CA बनने का है सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए