नशे के खिलाफ पाकुड़ में जागरूकता का संदेश, बीएड कॉलेज में विद्यार्थियों को बताया आत्मनियंत्रण का मंत्र
पाकुड़ बीएड कॉलेज में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ. बीके बैशाखी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन, आत्मनियंत्रण और मेडिटेशन के फायदे बताए. प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से दूर रहने की अपील की.
प्रतिनिधि, पाकुड़. नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के तहत सोमवार को पाकुड़ बीएड कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीके बैशाखी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन, आत्मनियंत्रण और मेडिटेशन के महत्व की जानकारी दी. कार्यक्रम में बीके सरिता और बीके टुंपा भी मौजूद रहीं.

सही निर्णय लेना जरूरी
बीके बैशाखी ने कहा कि जीवन में सही समय पर सही निर्णय लेना बेहद जरूरी है. व्यक्ति के लिए क्या जरूरी है, यह वह स्वयं बेहतर तरीके से तय कर सकता है. यदि बुद्धि सही निर्णय लेती है, तो व्यक्ति नशे की ओर जाने से खुद को रोक सकता है. इसके लिए अपनी सोच और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करना आवश्यक है.
मेडिटेशन से मन रहता है शांत
उन्होंने मेडिटेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान व्यक्ति को स्वयं पर नियंत्रण रखने और मन को शांत करने में मदद करता है. मन शांत रहने पर निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और व्यक्ति सही-गलत के बीच अंतर समझकर उचित निर्णय ले सकता है.
सकारात्मक आदतें अपनाने की अपील
मुख्य वक्ता ने सेल्फ इंपावरमेंट यानी आंतरिक शक्ति को जीवन में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लगातार दोहराया जाने वाला व्यवहार धीरे-धीरे आदत का रूप ले सकता है. इसलिए नकारात्मक आदतों की पहचान कर सकारात्मक आदतों को अपनाने की जरूरत है.
प्राचार्य ने नशे से दूर रहने को कहा
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशामुक्त रहना जरूरी है. मौके पर शंकर लाल कुशवाहा, अरविंद सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए