जनसभा की अनुमति नहीं मिली तो राइस मिल में जुटे लोग, अजहर इस्लाम ने जताया आभार

Updated:
विज्ञापन

निजी राइस मिल परिसर में समर्थकों के बीच पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में अजहर इस्लाम के जनसंपर्क कार्यक्रम में ईलामी समेत आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे. अनुमति नहीं मिलने के बाद चंदाली मोड़ की जनसभा का स्थल बदला गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़: पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम के जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की बात सामने आयी है. ईलामी, नवादा, सिसपोखर, तारानगर समेत आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और कार्यकर्ता उनके राइस मिल परिसर पहुंचे.

विज्ञापन

बताया गया कि कार्यक्रम की सूचना रात करीब 10 बजे सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के माध्यम से दी गयी थी. इसके बाद अगले दिन राइस मिल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया.

जनसभा की अनुमति नहीं मिली तो बदला कार्यक्रम स्थल

दरअसल, ईलामी पंचायत के चंदाली मोड़ पर शाम छह बजे से जनसभा प्रस्तावित थी. लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद प्रस्तावित स्थल पर कार्यक्रम नहीं हो सका.

इसके बाद अजहर इस्लाम ने रात में लोगों को वॉइस संदेश भेजकर राइस मिल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी. इसके बाद वहां लोगों के पहुंचने की बात कही गयी.

कम समय की सूचना पर पहुंचे लोगों का जताया आभार

निजी राइस मिल परिसर में समर्थकों के बीच पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम | Prabhat Khabar Network
निजी राइस मिल परिसर में समर्थक. | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए अजहर इस्लाम ने कहा कि कम समय की सूचना के बावजूद लोगों का पहुंचना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है.

उन्होंने गरीब, असहाय और अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज उठाने तथा जरूरतमंद परिवारों की मदद का प्रयास जारी रखने की बात कही.

गांवों में जनसंपर्क अभियान जारी रखने की बात

अजहर इस्लाम ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से संवाद और जनसंपर्क अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों और लोगों की समस्याओं को लेकर संवाद बनाए रखने की बात कही.

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से वह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से संवाद कर रहे हैं. इससे पहले सितंबर में इसाकपुर में आयोजित सभा में भी लोगों की भागीदारी की बात सामने आयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola