हजारीबाग: युवक-युवती का शव मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का दौरा, पीड़ित परिवारों से की मुलाकत

Edited bySweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का दौरा

Hazaribagh News: एक युवक और दो युवती का शव मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हजारीबाग पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.  

विज्ञापन

हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पौता गांव में 5 दिन पूर्व लापता हुए एक युवक और दो युवती का शव मिलने के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हजारीबाग पहुंचे. उन्होंने इस गंभीर घटना को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की. बैठक में एसपी अमन कुमार, एसपी अमित कुमार, एसटीपीओ अमित आनंद, एसडीओ आदित्य पांडे और सिविल सर्जन अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. 

पीड़ित परिवारों से मिले 

मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना की पूरी जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवारों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा. 

क्या है मामला 

ज्ञात हो कि  27 अप्रैल के दोपहर करीब तीन बजे पौता कोनार नदी में एक युवक और दो युवतियों का शव मिला था. मृतकों में पोता की खुशी परवीन (पिता वासित अंसारी), लोहसिना  थाना क्षेत्र के मंडई की सानिया परवीन (पिता मोहम्मद कमाल ) और कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना गांव के मोहम्मद आदिल हुसैन शामिल है. 23 अप्रैल को तीनों आम तोड़ने के लिए घर से निकले थे. तब से वह लापता थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola