गझंडी स्टेशन के पास एमटी मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी

Updated at : 12 Mar 2026 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
गझंडी स्टेशन के पास एमटी मालगाड़ी की दो बोगियां बेपटरी

एक घंटे तक रुकी रही मुंबई मेल

विज्ञापन

एक घंटे तक रुकी रही मुंबई मेल फोटो-गया-रोहित-254- घटनास्थल पर लोगों की भीड़ व आरपीएफ जवान मौजूद संवाददाता, गया जी गया-कोडरमा रेलखंड स्थित गझंडी स्टेशन के पास गुरुवार की दोपहर करीब दो बजकर 30 मिनट पर एक एमटी (खाली) मालगाड़ी की दो बोगियां अचानक बेपटरी हो गयीं. इस घटना से रेलखंड पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. बेपटरी होने के कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया, जिससे कई रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी गझंडी रेलवे स्टेशन से यार्ड में जा रही थी. इसी दौरान अचानक उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गये. इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. रेलकर्मियों ने तुरंत इस मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी. दुर्घटना के कारण गुरपा रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया. इसी दौरान मुंबई मेल एक्सप्रेस को गुरपा रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे तक खड़ा रखना पड़ा. ट्रेन के रुकने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई. कई यात्री ट्रेन के अंदर ही इंतजार करते रहे, जबकि कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरकर जानकारी लेने लगे. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या चोटिल होने की खबर नहीं है. इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग की टीम और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बेपटरी बोगियों को पटरी पर लाने और ट्रैक को सुरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू की. इसके बाद मरम्मत कार्य तेजी से किया गया. ताकि, रेल परिचालन को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके. इसके बाद चार बजकर 40 मिनट पर रेलवे कर्मियों ने ट्रैक को दुरुस्त कर लिया और धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य कर दिया गया. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन