मालगाड़ी से बचे, पर पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मौत

Updated at : 12 Mar 2026 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
मालगाड़ी से बचे, पर पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रैकमैन की मौत

अपलाइन में मालगाड़ी को देखकर डाउन लाइन में लगायी थी छलांगा

विज्ञापन

हादसा. अपलाइन में मालगाड़ी को देखकर डाउन लाइन में लगायी थी छलांगा

गया-पटना रेलखंड पर ओर हॉल्ट के समीप बड़ा हादसा

संवाददाता, गया जी/बेलागंज. गया-पटना रेलखंड पर गुरुवार को रेलवे के एक ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. यह घटना बेलागंज थाना क्षेत्र के ओर हॉल्ट के समीप पोल संख्या 80/2 के पास हुई है. मृतक ट्रैकमैन की पहचान पटना जिले के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक निवासी 48 वर्षीय तारकेश्वर प्रसाद राय के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तारकेश्वर प्रसाद राय अप लाइन पर काम कर रहे थे. इसी दौरान अप लाइन पर मालगाड़ी तेज गति से आती दिखायी दी. मालगाड़ी को अपनी ओर आते देख उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत अप लाइन से हटकर डाउन लाइन की ओर छलांग लगा दी. दुर्भाग्यवश, जिस समय उन्होंने डाउन लाइन की तरफ छलांग लगायी, उसी समय उक्त लाइन पर पलामू एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी. ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी. इसके कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वह सीधे ट्रेन की चपेट में आ गये. उनकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों के साथ-साथ बेलागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. इस जांच के दौरान बात सामने आयी है कि ट्रैकमैन रेलवे ट्रैक पर कामकाज कर रहा था. इसी दौरान पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी है. शव को कब्जे में लेकर मगध मेडिकल भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि ट्रैकमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन