बंगाल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी बंगाल को देंगे 18680 करोड़ की सौगात

PM Narendra Modi Bengal Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आ रहे हैं. इस दौरान वह लगभग 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट करके बताया है कि वह अगले 2 दिन में ओडिशा और बंगाल का दौरा करेंगे.
PM Narendra Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. यहां से कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने असम और बंगाल दौरे की जानकारी दी है.
कोकराझार, गुवाहाटी, सिलचर और कोलकाता जायेंगे मोदी
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है- अगले दो दिनों के दौरान मैं असम और पश्चिम बंगाल के कोकराझार, गुवाहाटी, सिलचर और कोलकाता दौरे पर रहूंगा. इन कार्यक्रमों के दौरान मुझे दोनों राज्यों के लोगों से मिलने का शानदार अनुभव होगा. इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी होगा.
बंगाल और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
उधर, एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये पहल पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, संपर्क सुविधाएं बढ़ाने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे कोलकाता पहुंचेंगे पीएम मोदी
बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री 14 मार्च को अपराह्न करीब 2 बजे कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. क्षेत्र में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम के तहत, प्रधानमंत्री लगभग 16,990 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
बंगाल-झारखंड में एनएच का करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें पश्चिम बंगाल और झारखंड में एनएच-19 और पश्चिम बंगाल में एनएच-114 के खंड शामिल हैं. इन परियोजनाओं से सड़क सुरक्षा में सुधार, यात्रा समय में कमी, भीड़-भाड़ और प्रदूषण में कमी, क्षेत्रीय संपर्क में वृद्धि, पर्यटन को बढ़ावा और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है.
नयी राष्ट्रीय राजमार्ग की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री मोदी कुछ नयी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. ये परियोजनाएं खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच आर्थिक गलियारे का हिस्सा हैं, जो पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम, बांकुड़ा, पूर्वी बर्धमान, हुगली और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी.
हल्दिया डॉक के बर्थ के मशीनीकरण का उद्घाटन करेंगे
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई जहाजरानी और बंदरगाह संबंधी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वे हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स के बर्थ नंबर-2 के मशीनीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे. इससे कुशल, तेज और पर्यावरण के अनुकूल माल ढुलाई संभव हो सकेगी. प्रधानमंत्री कोलकाता में खिदिरपुर डॉक्स (डॉक 1 – पश्चिम) में जीर्णोद्धार परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे.
इसे भी पढ़ें
कोलकाता आने से पहले पीएम मोदी ने बंगाल को दी रेल प्रोजेक्ट की सौगात, झारखंड को भी होगा फायदा
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 14 को पीएम मोदी की रैली, कोलकाता आयेंगे प्रधानमंत्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




