ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 14 को पीएम मोदी की रैली, कोलकाता आयेंगे प्रधानमंत्री

Updated:
विज्ञापन

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भूमि पूजन करते भाजपा के नेता.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM Modi Brigade Rally: पश्चिम बंगाल में इसी सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी रैली होने जा रही है. जी हां. शनिवार (14 मार्च) को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे. बंगाल चुनाव 2026 से पहले जनसंपर्क अभियान के लिए शुरू किये गये परिवर्तन यात्रा का इसी रैली के साथ समापन होगा.

विज्ञापन

PM Modi Brigade Rally: कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. 14 मार्च को आयोजित होने वाली पीएम मोदी की रैली के लिए मंच का निर्माण शुरू हो चुका है. कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी जोर-शोर से हो रही है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मंच के निर्माण से पहले भूमि पूजन किया गया.

विज्ञापन

भूमि पूजन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

शनिवार को ब्रिगेड मैदान में भूमि पूजन में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी भूमि पूजन में शामिल हुए. संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार, राजू बनर्जी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने रैली की सफलता और राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए प्रार्थना की.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की रैली – देबजीत सरकार

कार्यक्रम के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री की आगामी रैली पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक साबित होगी. उन्होंने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल की रैली नहीं, बल्कि राज्य की जनता की रैली होगी. इसमें लाखों लोग शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज, अमित शाह और नड्डा भरेंगे हुंकार

बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मालदा में ‘जय मां काली’ के जयघोष से परिवर्तन यात्रा का आगाज

भाजपा का मिशन बंगाल : अमित शाह समेत 5 बड़े भाजपा नेता करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा

बंगाल फतह के लिए बीजेपी कर रही परिवर्तन यात्रा, दोपहर तीन बजे रासमेला मठ पहुंचेंगे नितिन नवीन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola