भाजपा का मिशन बंगाल : अमित शाह समेत 5 बड़े भाजपा नेता करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा

बंगाल में रैली करेंगे अमित शाह, नितिन नबीन, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और देवेंद्र फडणवीस. फोटो : प्रभात खबर
बंगाल विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल फतह की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर कूचबिहार से रवाना किया. अब अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान समेत 5 बड़े नेता सोमवार को बंगाल आयेंगे और 5 रैलियों को संबोधित करेंगे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल में पूरी ताकत झोंक दी है. रविवार को बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हुई. सोमवार को एक साथ 5 जगहों पर केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और कृषि मंत्री समेत 5 बड़े नेता बंगाल आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा ने यह जानकारी दी है.
बंगाल के इन 5 जिलों में होगी भाजपा के बड़े नेताओं की रैलियां
प्रदेश भाजपा ने बताया है कि सोमवार को दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, मालदा, बर्धमान और हावड़ा-हुगली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. दक्षिण 24 परगना में अमित शाह विशाल रैली को संबोधित करेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मालदा जिले के इस्लामपुर कोर्ट मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.
संदेशखाली में रैली करेंगे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर 24 परगना के संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे, तो राजनाथ सिंह हावड़ा-हुगली जिले में और देवेंद्र फडणवीस बर्धमान में जनसभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह, नितिन नबीन, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और देवेंद्र फडणवीस की ये जनसभाएं एक साथ दिन में 2 बजे होंगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमित शाह की रैली 2 बजे से भगवतीपुर में
भाजपा ने बताया है कि अमित शाह दक्षिण 24 परगना के रायदिघी विधानसभा क्षेत्र के भगवतीपुर (गोपीनाथपुर मौजा) में 2 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे. अमित शाह की रैली में बंगाल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहेंगे.
इस्लामपुर में रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मालदा जिले के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में इस्लामपुर कोर्ट मैदान में 2 बजे एक रैली करेंगे. उनके साथ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद रहे दिलीप घोष मौजूद रहेंगे. बर्धमान के हासन विधानसभा क्षेत्र के तारापुर बेसिक मोड़ माठ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पब्लिक रैली को संबोधित करेंगे.
संदेशखाली के बोयारमारी क्लब ग्राउंड में होगी रैली
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर 24 परगना के संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में बोयारमारी क्लब ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे. उनके साथ बंगाल विधानसभा में लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर और भाजपा की स्टेट जेनरल सेक्रेटरी लॉकेट चटर्जी मौजूद रहेंगी.
आमता विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सोमवार को 2 बजे पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करेंगे. राजनाथ सिंह हावड़ा हुगली के आमता विधानसभा क्षेत्र के जॉयपुर अमरागोड़ी एथलेटिक क्लब में पब्लिक रैली को संबोधित करेंगे. उनके साथ पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य मौजूद रहेंगे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक ‘परिवर्तन यात्रा’ का आगाज, अमित शाह और नड्डा भरेंगे हुंकार
पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालेगी भाजपा, दो को शामिल होंगे राजनाथ
बंगाल भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अली हुसैन ने जारी की 24 ऑफिस बियरर्स की लिस्ट
बंगाल में किसने फाड़े बीजेपी के झंडे ? गुस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




