बंगाल भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अली हुसैन ने जारी की 24 ऑफिस बियरर्स की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

बंगाल प्रदेश भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान.

West Bengal BJP Minority Morcha Office Bearers List: पश्चिम बंगाल भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के नये अध्यक्ष और 24 ऑफिस बियरर्स की घोषणा कर दी है. अली हुसैन को अध्यक्ष बनाया गया है. उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया और आईटी इन-चार्ज की पूरी लिस्ट यहां देखें.

विज्ञापन

West Bengal BJP Minority Morcha Office Bearers List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अल्पसंख्यक मोर्चा ने अध्यक्ष समेत 24 ऑफिस बियरर्स के नामों की घोषणा कर दी है. अध्यक्ष अली हुसैन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के निर्देश पर मोर्चा के पदाधिकारियों का ऐलान किया है. इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया इन-चार्ज और आईटी इन-चार्ज की नियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन

अली अशरफ बैद्य समेत 8 उपाध्यक्ष नियुक्त

अल्पसंख्यक मोर्चा ने अली अशरफ बैद्य, रमजान अली, रॉबर्ट कॉक्स, एडवोकेट फ्रांसिस सैमसंग कोरिया, अब्दुल लतीफ, इरशाद अली, मुक्तारुन बीबी और कासेम अली को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

राहुल बरुआ समेत 3 महामंत्री बनाये गये

राहुल बरुआ, रघबीर सिंह बिट्टू और अब्दुल अलीम अंसारी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम फ्रांसिस, राजीब जैन समेत 8 मंत्री नियुक्त

सीएम फ्रांसिस, अबतार सिंह, राजीब जैन, जॉयजीत सिंह, बियाम्मा मंडल, सिद्दीक मंडल, राशिद उल इसलाम और मनिरुल इस्लाम को पार्टी का मंत्री यानी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.

मोहर अली मल्लिक बने कोषाध्यक्ष

मोहर अली मल्लिक को प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कोषाध्यक्ष यानी ट्रेजरर नियुक्त किया गया है. दीपक बरुआ को ऑफिस सेक्रेटरी, अमिताभ बरुआ को सोशल मीडिया इन-चार्ज और अशफाक आलम को आईटी इन-चार्ज नियुक्त किया गया है.

West Bengal BJP Minority Morcha Office Bearers List

पदाधिकारी का नामपद
अली हुसैनअध्यक्ष
अली अशरफ बैद्यउपाध्यक्ष
रमजान अलीउपाध्यक्ष
रॉबर्ट कॉक्सउपाध्यक्ष
एडवोकेट फ्रांसिस सैमसंग कोरियाउपाध्यक्ष
अब्दुल लतीफउपाध्यक्ष
इरशाद अलीउपाध्यक्ष
मुक्तारुन बीबीउपाध्यक्ष
कासेम अलीउपाध्यक्ष
राहुल बरुआमहामंत्री
रघबीर सिंह बिट्टूमहामंत्री
अब्दुल अलीम अंसारीमहामंत्री
सीएम फ्रांसिसमंत्री
अबतार सिंहमंत्री
राजीब जैनमंत्री
जॉयजीत सिंहमंत्री
बियाम्मा मंडलमंत्री
सिद्दीक मंडलमंत्री
राशिद उल इसलाममंत्री
मनिरुल इस्लाममंत्री
मोहर अली मल्लिककोषाध्यक्ष
दीपक बरुआऑफिस सेक्रेटरी
अमिताभ बरुआसोशल मीडिया इन-चार्ज
अशफाक आलमआईटी इन-चार्ज
स्रोत : पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल भाजपा ने ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा की, शुभेंदु सरकार बने अध्यक्ष

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola