डिप्टी सीएम ही क्यों, निशांत को सीधे सीएम बनाए एनडीए, जदयू के पूर्व चीफ ने दी सलाह
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Mar 2026 7:48 PM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार
Nishant Kumar: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि निशांत में राजनीतिक क्षमता है, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला नीतीश कुमार और एनडीए को मिलकर करना होगा.
Nishant Kumar: बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने निशांत के राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि निशांत में राजनीतिक क्षमता है और अगर वह राजनीति में एक्टिव होते हैं तो उनका भविष्य उज्ज्वल हो सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाने या कोई बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के शीर्ष नेताओं को मिलकर करना होगा.
आरसीपी सिंह ने राजनीति में आने का स्वागत किया
आरसीपी सिंह ने कहा कि निशांत के राजनीति में आने का मैं स्वागत करता हूं.मेरा निशांत के साथ काफी पुराना संबंध रहा है. जब उन्होंने पार्टी जॉइन की थी, तब उन्होंने उन्हें आशीर्वाद भी दिया था.
उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग निशांत को उपमुख्यमंत्री बनने के योग्य मानते हैं, तो फिर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में भी कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. लेकिन इस तरह का फैसला अकेले नहीं लिया जा सकता, बल्कि इसके लिए गठबंधन के सभी नेताओं की सहमति जरूरी होगी.
सभी गुटों को लेकर चलना होता है
आरसीपी सिंह ने यह भी कहा कि राजनीति में किसी भी नेता के लिए सबसे बड़ी चुनौती सभी गुटों को साथ लेकर चलना होता है. जब कोई नेता किसी दल की जिम्मेदारी संभालता है तो उसे अलग-अलग विचार रखने वाले लोगों को भी साथ रखना पड़ता है. यही असली नेतृत्व की पहचान होती है.
उन्होंने 8 मार्च को हुए कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद होते तो एक अलग तरह का संदेश जाता. अगर निशांत मंच पर उनसे आशीर्वाद लेते तो समर्थकों के बीच सकारात्मक माहौल बन सकता था.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर क्या बोले
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर भी आरसीपी सिंह ने कहा कि यह बात उन्हें सहज नहीं लगती, क्योंकि हाल ही में एनडीए ने विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा था और उन्हें बड़ी सफलता भी मिली थी.
उन्होंने याद दिलाया कि 2020 में भाजपा चाहती तो अपना मुख्यमंत्री बना सकती थी, क्योंकि उस समय भाजपा को जदयू से ज्यादा सीटें मिली थीं. लेकिन तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के नेताओं ने नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कहा था.
आरसीपी सिंह ने यह भी कहा कि निशांत को राजनीति में आगे बढ़ने के लिए अनुभव हासिल करना जरूरी है. बिहार में बड़ा प्रशासनिक ढांचा है और इतने बड़े सिस्टम को समझने के लिए समय और अनुभव दोनों की जरूरत होती है.
इसे भी पढ़ें: पटना में बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR
पटना से सुपौल तक गैस सप्लाई पर डीएम सख्त, अफसरों की छुट्टियां रद्द, गड़बड़ी करने वाले नपेंगे
पूर्णिया में बोले सीएम नीतीश, अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










