बिहार में डेयरी फील्ड ऑफिसर की वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई

Updated at : 12 Mar 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से डेयरी फील्ड ऑफिसर के खाली पदों पर भर्तियां जारी है. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन यानी BTSC ने डेयरी फील्ड ऑफिसर और डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस भर्ती के तहत कुल 68 पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 13 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 13 मार्च 2026 ही तय की गई है.

BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Dairy Field Officer Recruitment 2026 से जुड़ा लिंक खोजें.
  • अब Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • आखिर में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

BTSC Dairy Field Officer Recruitment 2026 Notification Check Here

कितने पदों पर होगी भर्तियां?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 68 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ये पद डेयरी फील्ड ऑफिसर और डेयरी टेक्निकल ऑफिसर के लिए हैं. इन पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने डेयरी टेक्नोलॉजी में BE, BTech या BSc की डिग्री हासिल की हो. इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 2 साल का अनुभव भी होना जरूरी है.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 साल तय की गई है. वहीं अधिकतम उम्र पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 साल और महिला उम्मीदवारों के लिए 40 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: MCL में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 48000 से ज्यादा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola