UPSC EPFO Recruitment 2026: EPFO में अफसर बनने का मौका, 80 APFC पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से सैलरी तक पूरी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

80 APFC पदों पर भर्ती

UP Government job: संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर APFC के 80 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 22 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं. इस ग्रुप ए पद पर आकर्षक वेतन और सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन

UP Government job: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आयोग ने इस भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 21 अगस्त 2026 को जारी किया. योग्य उम्मीदवार के लिए 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन सुरू हो गई है. आवेदन की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति ग्रुप ए पद पर होगी और उन्हें केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार कई सुविधाएं मिलेंगी.

विज्ञापन


Image

अलग-अलग वर्गों के लिए इतनी सीटें

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 80 पदों को विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में बांटा गया है. इनमें 29 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 8 पद निर्धारित हैं. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 18 सीटें हैं. अनुसूचित जाति (SC) के लिए 15 और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 10 पद तय किए गए हैं. आरक्षण का लाभ पात्र उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार मिलेगा.

उम्र सीमा और परीक्षा से जुड़ी जानकारी

APFC पद के लिए सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है. OBC उम्मीदवारों को अधिकतम 38 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति होगी, जबकि SC और ST वर्ग के लिए आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. संभावित तौर पर परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को हो सकती है, हालांकि तारीख की पुष्टि अभी बाकी है.

आवेदन शुल्क और ऑनलाइन फॉर्म प्रक्रिया

UPSC EPFO भर्ती के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है. ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को UPSC की वेबसाइट पर जाकर OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद APFC भर्ती के संबंधित लिंक पर जाकर शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और अन्य विवरण भरने होंगे. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा.

1.77 लाख रुपये तक पहुंच सकती है सैलरी

UPSC EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर का पद ग्रुप ए श्रेणी में आता है, इसलिए चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी. 7वें वेतन आयोग के तहत इस पद का वेतनमान 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक है. मूल वेतन के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और यात्रा भत्ता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार मेडिकल सहित अन्य लाभ भी नौकरी का हिस्सा होंगे.

यह भी पढ़ें: UP पंचायत चुनाव 2026 में OBC आरक्षण पर क्यों है खास नजर, आपके गांव की प्रधान सीट किसके लिए होगी आरक्षित और महिलाओं को कितनी मिलेगी सीटें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola