सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा का आज आखिरी दिन, बेगूसराय-शेखपुरा को देंगे करोड़ों का गिफ्ट

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा की तस्वीर

CM Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज (शनिवार) आखिरी दिन है. वे बेगूसराय और शेखपुरा जिले को 480 करोड़ का गिफ्ट देंगे. इसके साथ ही जिलों में चल रही विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे.

विज्ञापन

CM Nitish Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज बेगूसराय और शेखपुरा जिले में होगी. तीसरे फेज की यात्रा का आज आखिरी दिन होगा. दोनों जिलों में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही जिले में चल रही विकास कार्यों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे.

बेगूसराय-शेखपुरा को इतने करोड़ का गिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय जिले में सीएम नीतीश 109 करोड़ रुपए की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही 165 करोड़ रुपए की लागत वाली 211 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जबकि शेखपुरा जिले में 144 करोड़ रुपए की लागत वाली 120 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 62 करोड़ रुपए की लागत से 196 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही दोनों जिलों में चल रही विकास कार्यों का निरीक्षण और अधिकारियों को आदेश दे सकते हैं.

जनसंवाद में शामिल होंगे सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ यात्रा के दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे. बेगूसराय पहुंचने पर वे मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ फैक्ट्रियों का अवलोकन कर सकते हैं. इसके बाद शेखपुरा में भी अलग-अलग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण कर सकते हैं. दोनों जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सीएम नीतीश कुमार जाविका दीदियों से बातचीत करेंगे.

शुक्रवार को सहरसा-खगड़िया में हुई थी यात्रा

इससे पहले शुक्रवार को सहरसा और खगड़िया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा हुई थी. दोनों जिलों में करोड़ों रुपए वाली योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया था. साथ ही लोगों को संबोधित करने के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं को गिनाया और लालू-राबड़ी शासनकाल पर हमला बोला था. इसके अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सहरसा एयरपोर्ट का टेंडर अगले महीने में जारी होने का ऐलान किया था.

Also Read: मरीन ड्राइव की और बढ़ेगी खूबसूरती, लगेंगी मॉडर्न दुकानें, इतने करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन