बांकीपुर में हार के बाद BJP में मंथन, CM सम्राट चौधरी अचानक पहुंचे प्रदेश कार्यालय, बंद कमरे में हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन

सीएम सम्राट पहुंचे बीजेपी ऑफिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar BJP Meeting: बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा एक्शन मोड में नजर आ रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत वरिष्ठ नेताओं के साथ हार के कारणों और आगे की रणनीति को लेकर बैठक की गई.

विज्ञापन

Bihar BJP Meeting: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने समीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को अचानक भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे. यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की.

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता मौजूद

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचने को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की विस्तार से समीक्षा की गई.

हार की वजह तलाश रही BJP

बताया जा रहा है कि बैठक में चुनावी हार के कारणों पर गंभीर चर्चा की गई. पार्टी यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन वजहों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके. बूथ स्तर के प्रदर्शन, वोटों के अंतर और चुनावी रणनीति की समीक्षा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन की सक्रियता पर भी चर्चा हुई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बूथ-बूथ की रिपोर्ट पर किया गया मंथन

सूत्रों के अनुसार, बैठक में हर बूथ की रिपोर्ट पर नजर डाली गई. जिन इलाकों में पार्टी कमजोर रही, वहां के कारणों को समझने की कोशिश की गई. यह भी देखा गया कि प्रचार अभियान के दौरान उठाए गए मुद्दों का मतदाताओं पर कितना असर पड़ा और किन क्षेत्रों में संगठन की पकड़ कमजोर रही.

CM सम्राट ले रहे जमीनी फीडबैक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद नेताओं और पदाधिकारियों से चुनाव का फीडबैक लिए. बैठक में यह भी चर्चा की गई कि चुनाव के दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा. भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाए, इस पर भी मंथन किया गया.

संगठन में बदलाव पर भी हुई चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा के भीतर संगठन को और मजबूत करने की चर्चा की गई.

माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है. बूथ मैनेजमेंट और मतदाताओं से बेहतर संपर्क को लेकर भी नए सिरे से योजना बनाई जा सकती है.

Also Read: 'मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन