CWG 2026: किस खेल ने बढ़ाया भारत का मान, कौन रहा फिसड्डी? देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड

Updated:
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कैसा रहा भारतीय दल का प्रदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रदर्शन कैसा रहा? बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स जैसे खेलों ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि कुछ खेल खरे नहीं उतर सके. जानें किस खेल को कौन सा ग्रेड दिया गया और क्यों.

विज्ञापन

CWG 2026 India Report Card: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 122 खिलाड़ियों का दल उतारा था. इनमें से 38 खिलाड़ी (गुलवीर सिंह ने दो मेडल जीते) पदक जीतने में सफल रहे. भारत ने कुल 39 मेडल के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. हालांकि यह प्रदर्शन बर्मिंघम 2022 के 61 पदकों से कम रहा, लेकिन उस समय भारत ने 210 खिलाड़ियों का दल भेजा था. इस बार करीब 31 प्रतिशत खिलाड़ियों ने मेडल जीता, जो पिछले संस्करण (29 प्रतिशत) से बेहतर सफलता दर रही.

विज्ञापन

बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स जैसे खेलों ने भारत की झोली मेडल से भर दी, जबकि कुछ खेल उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. ऐसे में ईएसपीएन की एक रिपोर्ट ने भारतीय अभियान का आकलन करते हुए अलग-अलग खेलों को उनके प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड दिए गए हैं. आइए जानते हैं कि किस खेल ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया और किसे मिले सबसे कम अंक.

बॉक्सिंग में भारत का लहराया परचम

भारत के लिए सबसे सफल खेल बॉक्सिंग रहा, जिसे ए ग्रेड में रखा गया है. 14 मुक्केबाजों में से 10 ने पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण और 3 रजत शामिल हैं. जैसमीन लंबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रीति पवार, अंकुश, सचिन सिवाच, अरुंधति चौधरी और प्रिया घंघास ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. वहीं लवलीना बोरगोहाईं, जादुमणि सिंह और नरेंद्र बरवाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

भारतीय मुक्केबाजों का जलवा (फोटो- सोशल मीडिया)
भारतीय मुक्केबाजों का जलवा (फोटो- सोशल मीडिया)

एथलेटिक्स ने भी बढ़ाया भारत का मान

एथलेटिक्स को B+ ग्रेड में रखा गया है. 32 खिलाड़ियों के दल ने कुल 10 पदक (5 रजत, 5 कांस्य) जीते. नीरज चोपड़ा स्वर्ण से चूक गए, लेकिन युवा भाला फेंक खिलाड़ी यश वीर सिंह ने कांस्य जीतकर भविष्य की उम्मीद जगाई. तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में भारत का पहला CWG पदक जीता, जबकि गुलवीर सिंह ने दो पदक जीतकर खास पहचान बनाई.

नीरज चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
नीरज चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)

पैरा एथलेटिक्स ने किया कमाल

महज 11 खिलाड़ियों के दल ने 6 पदक जीतकर A ग्रेड में रखा गया है. दिलीप गावित, सोमन राणा और शर्मिला धनखड़ जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. महिलाओं की शॉटपुट F57 स्पर्धा में शर्मिला ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रेरणादायी कहानी लिखी.

जूडो ने रचा इतिहास, लेकिन डोपिंग ने घटाए अंक

जूडो को B ग्रेड में शामिल किया गया है. भारत ने पहली बार इस खेल में दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक जीते. अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण, जबकि यामिनी मौर्य ने रजत और उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया. हालांकि, टूर्नामेंट से पहले दो खिलाड़ियों के डोपिंग मामले सामने आने के कारण इस प्रदर्शन पर सवाल भी उठे.

अस्मिता डे ने जीता गोल्ड (फोटो- सोशल मीडिया)
अस्मिता डे ने जीता गोल्ड (फोटो- सोशल मीडिया)

वेटलिफ्टिंग में मिले 8 पदक

वेटलिफ्टिंग को C+ ग्रेड में रखा गया. भारत ने 8 पदक जीते, जिनमें 1 स्वर्ण, 6 रजत और 1 कांस्य शामिल हैं. मीराबाई चानू ने एक बार फिर स्वर्ण पदक जीता, जबकि ऋषिकांत सिंह, राजा मुथुपांडी, लवप्रीत सिंह और ज्ञानेश्वरी यादव ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया. हालांकि, डोपिंग मामलों के कारण भारत का कोटा पहले ही कम कर दिया गया था.

ज्ञानेश्वरी यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
ज्ञानेश्वरी यादव (फोटो- सोशल मीडिया)

इन खेलों ने किया निराश

भारत को आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, स्विमिंग, पैरा स्विमिंग, ट्रैक साइक्लिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली. इस कारण इन खेलों को सी कैटेगरी में रखा गया.

  • आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स – C
  • स्विमिंग – C
  • पैरा स्विमिंग – C
  • ट्रैक साइक्लिंग – C
  • पैरा पावरलिफ्टिंग – C

बॉल्स में नहीं दोहरा सके 2022 की सफलता

बर्मिंघम 2022 में गोल्ड और सिल्वर जीतने वाली भारतीय लॉन बॉल्स टीम इस बार खाली हाथ लौटी. हालांकि कई मुकाबलों में भारत बेहद करीबी अंतर से पदक से चूक गया. इस प्रदर्शन के लिए टीम को C+ ग्रेड में रखा गया.

भारत का CWG 2026 रिपोर्ट कार्ड

खेलग्रेडपदक
बॉक्सिंगA10
पैरा एथलेटिक्सA6
एथलेटिक्सB+10
जूडोB4
3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉलB-0
पैरा ट्रैक साइक्लिंगB0
वेटलिफ्टिंगC+8
लॉन बॉल्सC+0
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्सC0
स्विमिंगC0
पैरा स्विमिंगC0
ट्रैक साइक्लिंगC0
पैरा पावरलिफ्टिंगC1

ये भी पढ़ें: CWG 2026 का समापन: भारत ने जीते 39 मेडल, जानिए किस खेल में मिले सबसे ज्यादा पदक; देखें पूरी लिस्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola