Asian Games 2026: सेमीफाइनल की 4 टीमें तय, जानें किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? शेड्यूल आया सामने

Updated:
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. अब टीम का सामना बांग्लादेश से होगा, जो गोल्ड मेडल की ओर एक अहम कदम है.

विज्ञापन

Asian Games 2026: जापान को एकतरफा अंदाज में हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अब गोल्ड मेडल की ओर बढ़ रही हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से होगा. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने होंगे. दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 20 सितंबर को निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे.

विज्ञापन

भारत ने जापान को क्वार्टर फाइनल में 8 विकेट से हराया. जापान की पूरी टीम सिर्फ 57 रन पर सिमट गई, जिसके बाद भारत ने 5 ओवर में 58 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत में गेंद से श्री चरणी और बल्ले से शेफाली वर्मा ने अहम भूमिका निभाई.

भारत के सामने अब बांग्लादेश की चुनौती

जापान के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी. बारिश के कारण बांग्लादेश की टीम बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई. क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश और चीन के बीच बिना एक भी गेंद फेंके मुकाबले को रद्द कर दिया गया. रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंची.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: 57 रन पर जापान ढेर, 90 गेंद रहते जीता भारत... शेफाली की तूफानी पारी से सेमीफाइनल में टीम इंडिया

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच भिड़ंत

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत होगी. पाकिस्तान ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड को 3 विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी, जबकि श्रीलंका ने मलेशिया को हराया. इस तरह महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई है.

सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों सेमीफाइनल 20 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन में खेले जाएंगे.

सेमीफाइनलमुकाबलातारीखसमय
पहला सेमीफाइनलपाकिस्तान vs श्रीलंका20 सितंबरसुबह 5:30 बजे IST
दूसरा सेमीफाइनलबांग्लादेश vs भारत20 सितंबरसुबह 10:30 बजे IST

अब गोल्ड से दो कदम दूर टीम इंडिया

भारत की टीम एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट की डिफेंडिंग चैंपियन है. 2023 में उसने गोल्ड मेडल जीता था और अब खिताब बचाने के अभियान में सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है. बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला मुकाबला बेहद अहम है. यह मुकाबला जीतते ही भारत फाइनल में पहुंच जाएगा और उसके सामने गोल्ड मेडल बरकरार रखने का मौका होगा. हार की स्थिति में टीम को ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में मोहसिन नकवी ने मेडल दिया तो क्या करेगा भारत? BCCI ने दिया साफ जवाब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola