मुजफ्फरपुर के पारू में बनेगा बड़ा औद्योगिक क्षेत्र, पटना-बेतिया फोरलेन से जुड़ेगा

Updated at : 12 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Paroo-Industrial-Area

सांकेतिक फोटो

Muzaffarpur Industrial Area: मुजफ्फरपुर जिले के पारू में नया इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी तेज हो गई है. करीब 700 एकड़ जमीन पर यह इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा. इसे पटना-बेतिया फोरलेन से जोड़ा जाएगा. इससे उद्योगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और जिले में रोजगार और व्यापार के नए अवसर बढ़ेंगे.

विज्ञापन

Muzaffarpur Industrial Area: मुजफ्फरपुर के बेला और मोतीपुर के बाद अब जिला प्रशासन ने पारू को जिले का नया इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी तेज कर दी है. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इस दिशा में पहल करते हुए करीब 700 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए शुरुआती अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है. इस इंडस्ट्रियल एरिया को सीधे बन रहे पटना-बेतिया फोरलेन हाईवे से जोड़ा जाएगा. इसके लिए डीएम ने एनएचएआई को पत्र लिखकर मार्ग कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया है.

माल लाना और भेजना होगा आसान

इस नए इंडस्ट्रियल एरिया के विकसित होने से न केवल बड़े उद्योगों को फायदा होगा, बल्कि स्थानीय मार्केट को बूस्ट मिलेगा. बेहतर सड़क संपर्क होने की वजह से फैक्ट्रियों तक कच्चा माल पहुंचाना और वहां से तैयार माल को राज्य या देश के दूसरे बाजारों तक ले जाना काफी आसान और सस्ता हो जाएगा.

जमीन किया चिन्हित

प्रशासन ने पारू अंचल के पांच प्रमुख गांवों-चांदपुर चिउटाहां, चतुरपट्टी, भोजपट्टी, हरपुर कपरफोरा और विशुनपुर सरैया की जमीन को इसके लिए चिन्हित किया है. डीएम ने भू-अर्जन विभाग को निर्देश दिया है कि जमीन की पैमाइश और सीमांकन का काम नियमानुसार जल्द पूरा किया जाए ताकि निवेश के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार हो सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फोरलेन से जुड़ने से मिलेगी बेहतरीन सुविधा

इंडस्ट्रियल एरिया के एक्सपेंशन से आसपास के ग्रामीण इलाकों में व्यापार बढ़ेगा. जब यहां बड़ी कंपनियां और गोदाम बनेंगे, तो परिवहन, भंडारण, पैकिंग और सर्विस सेक्टर से जुड़े काम बढ़ेंगे, जिसका सीधा लाभ स्थानीय छोटे व्यापारियों और बेरोजगार युवाओं को मिलेगा.

प्रशासन का मकसद मुजफ्फरपुर की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करना है. फोरलेन से जुड़ाव होने के कारण बिजनेसमैन को लॉजिस्टिक्स और स्टोरेज की बेहतरीन सुविधा मिलेगी. इससे आने वाले समय में मुजफ्फरपुर बिहार के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों की लिस्ट में और ऊपर आ जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पटना में बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना से सुपौल तक गैस सप्लाई पर डीएम सख्त, अफसरों की छुट्टियां रद्द, गड़बड़ी करने वाले नपेंगे

पूर्णिया में बोले सीएम नीतीश, अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी नौकरी और रोजगार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन