Big Breaking: मुजफ्फरपुर कांटी एनटीपीसी डैम में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत, इलाके में कोहराम

Author Manoj kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी डैम में नहाने गए तीन बच्चों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है .

विज्ञापन

Kanti NTPC Dam Accident: मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है .कांटी थाना क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत कोठियां स्थित एनटीपीसी डैम में शुक्रवार की शाम नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए. तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर इलाज के लिए पहले कांटी पीएचसी ले जाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. डूबे बच्चों की पहचान कांटी पुराना चौक निवासी राजकुमार साह के 12 वर्षीय पुत्र दीनानाथ कुमार, जय कुमार के 11 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार तथा मुन्ना साह के 12 वर्षीय पुत्र आरब कुमार के रूप में हुई है. वहीं, हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के रोते-बिलखते परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीनों बच्चे डैम के किनारे खेल रहे थे और नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी की तरफ चले गए.तैरना न जानने के कारण तीनों गहरे पानी में समा गए.वहां मौजूद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए डैम के पानी में छलांग लगाई . काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला जा सका . पानी से बाहर निकाले जाने के समय बच्चों की सांसें बेहद कमजोर चल रही थीं.परिजन ग्रामीणों की मदद से तीनों को आनन-फानन में इलाज के लिए SKMCH ले गए, जहां डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद तीनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और हर आंख नम है.अस्पताल परिसर से लेकर पीड़ित परिवारों के घर तक चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.इस बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही कांटी थाना पुलिस तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची .पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डैम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों के वहां जाने के कारणों को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है .

विधायक अजीत कुमार ने जताया गहरा शोक, डीएम से की बात

इस बेहद दुखद घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने तत्काल मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी (डीएम) कुमार गौरव और कांटी के अंचलाधिकारी (सीओ) मुकेश कुमार को फोन कर घटना की विस्तृत जानकारी दी. विधायक ने जिलाधिकारी से मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम तत्काल कराने का विशेष अनुरोध किया ताकि परिजनों को और परेशानी न झेलनी पड़े.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन