Muzaffarpur: युवाओं को उद्यमशीलता से जोड़ने के लिए एमआइटी में तेजस डिस्ट्रिक्ट वर्कशॉप

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर MIT

मुजफ्फरपुर एमआईटी में मंगलवार को 'तेजस डिस्ट्रिक्ट वर्कशॉप' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं में उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देना और उन्हें अपने स्टार्टअप आइडिया को साकार करने के लिए मंच और मार्गदर्शन प्रदान करना है।

विज्ञापन

Muzaffarpur MIT News: जिले के युवाओं में उद्यमशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने और उन्हें अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को एमआइटी परिसर में तेजस डिस्ट्रिक्ट वर्कशॉप का आयोजन किया जायेगा. जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य फोकस जिले में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय प्रतिभाओं और इनोवेशन की होगी पहचान

कार्यशाला के दौरान जिले में छिपी प्रतिभाओं और स्थानीय स्तर पर किये जा रहे नवाचारों की पहचान पर विशेष जोर दिया जायेगा. आयोजकों का उद्देश्य ऐसे युवाओं को सामने लाना है, जिनके पास बेहतर बिजनेस आइडिया या इनोवेटिव प्रोजेक्ट हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उचित मंच और मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है.

युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया को व्यावहारिक रूप देने और उद्यम शुरू करने के लिए जरूरी जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराने पर भी चर्चा होगी.

दो सफल स्टार्टअप की सफलता की कहानी पर चर्चा

कार्यशाला की खास बात यह होगी कि इसमें दो सफल स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. सफल उद्यमियों के अनुभवों से नये उद्यमियों को स्टार्टअप शुरू करने, चुनौतियों का सामना करने और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी.

डीएम समेत कई अधिकारी करेंगे संवाद

कार्यक्रम में प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारियों की भागीदारी रहेगी. जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त और उद्योग विभाग के महाप्रबंधक समेत विभिन्न संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

अधिकारी कार्यशाला में शामिल युवाओं से संवाद करेंगे और उद्यमिता एवं स्टार्टअप से जुड़े अवसरों की जानकारी देंगे.

स्थानीय स्तर पर स्टार्टअप को बढ़ावा देने की पहल

जिला उद्योग केंद्र की इस पहल का उद्देश्य मुजफ्फरपुर में स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है. स्टार्टअप इकोसिस्टम ऐसे वातावरण को कहा जाता है, जहां नये व्यवसायों और उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन, नेटवर्क और संस्थागत सहयोग उपलब्ध हो.

आयोजकों का मानना है कि तेजस डिस्ट्रिक्ट वर्कशॉप से जिले के युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया को धरातल पर उतारने का मजबूत मंच मिलेगा और स्थानीय नवाचारों को नयी पहचान मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: अंतिम सोमवारी पर बाबा का महाशृंगार, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन